Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Important minerals for body: शरीर को हेल्दी तरीके से काम करने के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं और इनमें से किसी भी पोषक तत्व की शरीर में कमी हो जाती है, तो इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। लोग कैल्शियम, प्रोटीन व विटामिनों पर ध्यान देते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे पोषक तत्व हैं, जिन्हें अक्सर इग्नोर कर देते हैं। ऐसे बहुत से मिनरल्स हैं, जिन्हें हम इग्नोर कर देते हैं, लेकिन वे हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। हम आपको ऐसे ही खनिजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका हमारे शरीर में होना बहुत ज्यादा जरूरी है और ये खनिज आपको हेल्दी रखने में भी मदद करेंगे। इस लेख में हम आपको शरीर के लिए जरूरी खनिजों को बताने के साथ-साथ उनकी पूर्ति करने वाले कुछ फूड्स के बारे में भी बताने वाले हैं।
पोटेशियम आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्वों में से एक है और शरीर में इसकी कमी होना आपको बीमार बना सकती है। शरीर में पोटेशियम के कई जरूरी काम होते हैं और अगर आपके शरीर में इसका इनटेक कम हो गया है, तो सबसे पहले आपके स्वास्थ्य बीमार पड़ने लगेगा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगेंगी। अगर आपके शरीर में पोटेशियम की कमी होने लगी है, तो आपको केला, शकरकंद, आलू, पालक और सफेद बीन्स जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
वैसे तो शरीर में जिंक की ज्यादा मात्रा चाहिए नहीं होती है, लेकिन अगर इसकी कमी होने लगे तो इस कारण से शरीर के कई हिस्से प्रभावित होने लगते हैं। इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में जिंक मिलते रहना जरूरी होता है। अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में जिंक की कमी हो गई है, तो आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और सी फूड आदि शामिल करने चाहिए।
फास्फोरस जैसे कई ऐसे मिनरल्स हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग जरूरी नहीं समझते हैं। लेकिन शरीर के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण हैं और कई कार्यों को पूरा करने में मदद करते हैं। शरीर में फास्फोरस की कमी होने पर हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं और भूख न लगना, थकान व कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अगर आप अपने शरीर में फास्फोरस की पूर्ति करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स, सीफूड और मछली आदि को शामिल करना चाहिए।
अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है, तो इसके कारण भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। कमजोरी, चिड़चिड़ापन, जी मिचलाना, दस्त व दिल की धड़कन तेज या धीमी होना आदि शरीर में मैग्नीशियम के प्रमुख लक्षणों में से एक हो सकते हैं। कई फूड्स हैं, जो मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत माने जाते हैं जिनमें प्रमुख रूप से बादाम, कद्दू के बीज, चिया के बीज, पालक और सोया मिल्क आदि शामिल है।