
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 21, 2020 4:06 PM IST
Immune System: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में ज़रूर करें इस समर फ्रूट का सेवन
Immunity Boosting Fruits: आम के मीठे स्वाद का लुत्फ लेना, गर्मियों के मौसम की सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक हो सकता है। गर्मियों के मौसम में लोग सबकुछ भूलकर इस रसीले फल का सेवन करते हैं। चूंकि, आम एक हाई कैलोरी फ्रूट (Mango Calorie Count) है। इसीलिए, इसके सेवन से वेट गेन का डर रहता है। साथ ही आम में नैचुरल शुगर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है जो मोटापे (Obesity) के अलावा हाई ब्लड शुगर लेवल (High Blood Sugar Levels) का रिस्क भी बढ़ाता है। लेकिन, अगर इन दोनों बातों को दरकिनार करें, तो आपकी सेहत को इस समर फ्रूट के सेवन से ढेर सारे फायदे (Mango Health Benefits) हो सकते हैं।
जी हां, आम खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि, आम खाने से आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम तो मिलता ही है साथ ही यह आपके इम्यून सिस्टम (Immune System) को भी बूस्ट करता है। (Immunity Boosting Fruits in hindi)
इन दिनों कोरोना वायरस इंफेक्शन (Coronavirus Pandemic) से सुरक्षित रहने के लिए भी आम का सेवन मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि, यह आपकी इम्यूनिटी ( Ways to boost Immunity) बढ़ाता है। यही नहीं, आम विटामिन सी (Vitamin C) का भी बहुत बढ़िया स्रोत है। जैसा कि विटामिन सी एक पॉवरफुल एंटी-ऑक्सिडेंट(Anti Oxidant) है और यह इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। इसीलिए, यह सर्दी-ज़ुकाम और साधारण फ्लू जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स से सुरक्षा भी देता है। (Immunity Boosting Fruits in India)
एक कप आम के टुकड़ों से हमारे शरीर को विटामिन ए (Vitamin A) की रोज़ाना ज़रूरत का एक तिहाई हिस्सा मिल जाता है। विटामिन ए इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने के लिए आवश्यक है। यह सफेद रक्त कणिकाओं (White Blood Cells) के निर्माण और उनकी सक्रियता में भी सहायता करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन ए की कमी (Vitamin A Deficiency side Effects) हो जाने पर इंफेक्शन (Infections) का ख़तरा बहुत अधिक बढ़ जाता है।