Immunity Boosting Foods: एक्सपर्ट से जानिए इम्यूनिटी पावर बूस्ट करने के टिप्स, डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

कोविड-19 वायरस से अबतक लाखों लोग संंक्रमित हो चुके हैं। वहीं, बहुत ही बड़ी तादाद में इस वायरस से लोगों की जान चली गई है। ऐसे में कई विशेषज्ञ इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) कमजोर होती है, वे वायरस की जकड़ में जल्दी आते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो आप कई बीमारियों के शिकार जल्दी ही हो सकते हैं। ऐसे में हमें अपने आहार में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे इम्यूनिटी पावर बूस्ट (Immunity boosting foods) हो सके। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स ( Immunity boosting foods ) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 3, 2020 1:36 PM IST

Immunity Boosting Foods: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस से अब तक लाखों लोग संंक्रमित हो चुके हैं। वहीं, बहुत ही बड़ी तादाद में इस वायरस से लोगों की जान चली गई है। ऐसे में कई विशेषज्ञ इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) कमज़ोर होती है, वे वायरस की जकड़ में जल्दी आते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो आप कई बीमारियों के शिकार जल्दी ही हो सकते हैं।

जानें क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. गौरी कुलकर्णी

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर गौरी कुलकर्णी (एमबीबीएस, एमआरसीजीपी) के अनुसार, कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना बहुत ही ज़रूरी होता है। बातचीत के दौरान उन्हें कहा इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए राइट डायट लेना बहुत ही ज़रूरी होता है। हमारे भोजन में  मिनरल, विटामीन-सी, विटामिन- डी अधिक होना चाहिए। इसके साथ ही जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को भी भोजन में ज़रूर शामिल करें।

इसके अलावा डॉक्टर कुलकर्णी ने कहा कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डायट के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना जरूरी होता है।इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर पानी पीने की सलाह दी है। ताकि बॉडी में पानी की कमी ना हो। शरीर में पानी की कमी से कई तरह की समस्या हो सकती है। कुछ ऐसे फूड्स के बारे में भी डॉक्टर गौरी ने बताया है, जिससे आप  इम्यूनिटी पावर बूस्ट (Immunity boosting foods) कर सकते हैं।

इन्यूनिटी बूस्टिंग फूड्स

ब्रोकली (Broccoli)

विटामिन सी और ए के काफी प्रचूर मात्रा  पाई जाती है ब्रोकली में। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे इम्यून सिस्टम (Immunity Booster) को मजबूत करने में हमारी सहायता करता है। रोज़मर्रा की जिंदगी में इस सब्जी को आप शामिल कर सकते हैं।

खट्टे फल (Citrus fruit)

नींबू, संतरा चकोतरा और अनन्नास जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। इन फलों से हर तरह के संक्रमण से लड़ने की क्षमता (Immunity Boosting) बढ़ती है। खट्टे फल ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक होते हैं। इसके सेवन से एंटी बॉडीज कोशिकाओं की सतह पर एक लेयर बनती है, जो बॉडी के अंदर वायरस को जाने से रोकती है।

हल्दी (turmeric)

हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर रूप से होता है। हल्दी बॉडी में इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster) के रूप में काम करता है, इस बात से हर को वाकिफ है। ये हमारे ब्लड को शुद्ध करने में सहायक है। हल्दी के सेवन से शरीर के रूप और रंग में भी निखार आता है।

हल्दी में पाए जाने वाले गुण कैंसर और गठिया जैसे बीमारियों से बचाने में कारगर है। इसमें करक्यूमिन तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय खाने में किया जाता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसकी मदद से खून के जमाव को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये हानिकारण बैक्टीरिया पर लगाम कसने में काम आता है। वहीं, अगर आप रोजाना दालचीनी का पानी पीते हैं, तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

दही (curd)

दूध की तुलना में दही में अधिक कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में कई तरह के गुड बैक्टीरिया और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Immunity Boost) करने में  मदद करता है।

Benefits of Custard Apple: शरीफा खाने से इम्यूनिटी पावर होता है मजबूत, जानें और भी फायदे

दही में कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, लैक्टोज, फॉस्फोरस, कैल्शियम जैसे अनेक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना दही का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।

अलसी (Linseed)

अलसी (Linseed) कई गुणों से भरपूर होता है। इसे इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Boosting Food) भी कहते हैं। अगर आप नियमित रूप से अलसी का सेवन करते हैं, तो कई बीमारियों से दूर रहेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, अलसी में ओमेगा थ्री, अल्फा लिनोलेनिक और फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

हमारे शरीर में ओमेगा थ्री का निर्माण नहीं होगा, बल्कि यह आहार के जरिए शरीर को प्राप्त होता है। इसलिए शाकहारी लोगों को अलसी का सेवन करना चाहिए, ताकि उनमें ओमेगा थ्री और फैटी एसिड की कमी ना हो।

Vegan Diet : शमा सिकंदर ने अपनाया वेगन डायट, जानें, कोरोनावायरस से बचने के लिए वेगन डायट क्यों है हेल्दी

Benefits of Red & Green Chilies:  जानें लाल मिर्च और हरी मिर्च खाने से सेहत को कैसे पहुंचता है फायदा

Healthy Foods: डायट में शामिल करें ये 10 फूड्स, जिंदगीभर रहेंगे डॉक्टर्स से दूर

Ketogenic Diet For Weight Loss: वजन कम करने के लिए डायट में शामिल करें कीटोजेनिक फूड

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source