
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 6, 2020 12:14 PM IST
Immunity: हल्दी से क्या सचमुच बढ़ती है इम्यूनिटी? जानें इसके अन्य औषधिय गुण और फायदों के बारे में
Turmeric For Immunity: इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने (Ways to Boost Immune System) और उसे अच्छी तरीके से काम करने के लिए उत्तेजित करने की कोशिश हर व्यक्ति कर रहा है। दरअसल, कोरोना वायारस इंफेक्शन (Coronavirus) से सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम (Immune System) को ही सबसे ज़रूरी उपाय बताया जा रहा है। इंडियन किचन्स में मौजूद हल्दी (Turmeric) को इम्यूनिटी बढ़ाने वाला मसाला (Immunity Boosting Food) बताया जा रहा है। आयुष मंत्रालय (Ayush Ministry) ने भी कोविड-19 (Covid-19) से बचने और सुरक्षा के लिहाज से जिन चीज़ों का सेवन करने की सलाह दी है। उसमें, हल्दी भी शामिल है। लेकिन, सवाल उठता है कि क्या हल्दी खाने से इम्यूनिटी (Turmeric For Immunity) बढ़ती है? जानते हैं कि क्या है एक्सपर्ट्स और रिसर्च का कहना।
दरअसल, हल्दी में सक्रिय तत्व करक्यूमिन (Curcumin) होता है। जो, दर्द से आराम दिलाने (Natural Pain Reliever) और दिल की बीमारियों से सुरक्षा दिलाता है। यह तत्व इंसुलिन लेवल को भी मेंटेन करने और डायबिटीज की दवाओं के असर को बढ़ाने का भी काम करता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट है और यह फ्री रैडिकल्स डैमेज से भी बचाता है। विभिन्न स्टडीज़ में क्युरक्यूमिन को कैंसर की रोकथाम के लिए एक असरदार तत्व माना जा सकता है। लेकिन, करक्यूमिन जब सही तरीके से शरीर में पहुंचता है। तभी इसके सारे फायदे आपको मिलते हैं। इसके लिए समझना ज़रूरी है कि आपको रोज़ाना कितनी करक्यूमिन खानी चाहिए।
करक्यूमिन जर्नल न्यूट्रिशन एंड कैंसर में कुछ समय पहले छपी एक स्टडी में बताया गया कि रोज़ाना 5 मिलीग्राम हल्दी में लगभग 3 फीसदी करक्यूमिन होता है। इससे, यह समझा जा सकता है कि केवल रंगत के लिए खाने में इस्तेमाल होने वाली हल्दी की थोड़ी-सी मात्रा पर्याप्त नहीं होगी। इसीलिए, अन्य तरीकों से भी हल्दी की मात्रा अपनी डायट में शामिल करनी चाहिए। ताकि, आपकी हल्दी की ज़रूरत पूरी है सके। दरअसल, चीनी और दूध में मौजूद अन्य तत्वों के साथ मिलकर करक्यूमिन की एक्टिविटी बढ़ जाती है और आपको इसका अधिक फायदा मिल सकेगा। (how much turmeric one should eat daily)
Diabetics Diet Tips: डायबिटीज़ में अगर लेना है आम का स्वाद, तो ध्यान में रखें ये डायट टिप्स
लॉकडाउन में ऐसे करें एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल, सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन्स