सूखी खांसी हो या ड्राई कफ, पीएं ये 2 हर्बल चाय, इम्यूनिटी में भी होगी बढ़ोतरी

बार-बार सर्दी-खांसी होना कमज़ोर इम्यूनिटी (Low Immunity) का एक संकेत होता है। इसीलिए, आपको ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जो सर्दी-खांसी से राहत तो दिलाएं ही। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी कमज़ोर नहीं होने देते। यहां हम लिख रहे हैं लॉकडाउन और कोविड-19 के इस माहौल में खुद को सुरक्षित रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली हर्बल टी बनाने के तरीके और उनके फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 16, 2020 9:55 AM IST

Immunity Booster Tea Recipes: सर्दी-खांसी होने पर झटपट आराम पाने के लिए लोग कोई एंटी-बायोटिक पिल खा लेते हैं और उन्हें लगता है कि अब उनकी समस्या कम हो जाएगी। लेकिन, अक्सर इन तरीके से केवल थोड़ी देर के लिए ही आराम मिल पाता है। थोड़ी देर बाद उनकी यह समस्या दोबारा शुरु हो जाती है। जिससे, वे परेशान हो जाते हैं। जैसा कि, बार-बार सर्दी-खांसी होना कमज़ोर इम्यूनिटी (Low Immunity) का एक संकेत होता है। इसीलिए, आपको ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जो सर्दी-खांसी से राहत तो दिलाएं ही। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी कमज़ोर नहीं होने देते। यहां हम लिख रहे हैं लॉकडाउन और कोविड-19 के इस माहौल में खुद को सुरक्षित रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली हर्बल टी बनाने के तरीके और उनके फायदों के बारे में। (Immunity Booster Tea Recipes in hindi)

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं ये हर्बल टी (Immunity Booster Tea Recipes):

अजवायन की चाय

एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होते हैं अजवायन के बीज। अजवायन से बनी हर्बल टी का सेवन करने से छाती में जकड़न कम होती है और यह सर्दी-ज़ुकाम और साइनस जैसी समस्याओं भी आराम दिलाता है। इसे आसानी से घर में बनाया जा सकता है।

ऐसे बनाएं अजवायन की चाय (Ajwain Tea):

  • एक कप पानी को उबलने रखें। फिर, इसमें 2 चम्मच अजवायन के बीज डालें।
  • 10 मिनट तक इन्हें पकने दें। फिर, आंच से उतार लें।
  • अब, इसमें स्वादानुसार शहद मिलाएं। गर्मा-गर्म ही पीएं।

पेपरमिंट टी (Peppermint tea)

सर्दी-खांसी और एलर्जिस से आराम दिलाने का काम करती है पेपरमिंट टी। इसे पीने से गले में होने वाले दर्द और जकड़न से भी आराम मिलता है। दरअसल, पेपरमिंट में मेथानॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे, गले और छाती में जमा कफ पिघलने लगती है। जिससे, सूखी खांसी और गले की खिचखिच कम होती है। जैसा कि पेपरमिंट टी में मेंथॉल मुख्य तत्व होता है। यह शरीर का तापमान कम करता है, जिससे बुखार भी कम होता है। (Ways to boost Immunity during lockdown)

  • ये है पेपरमिंट चाय बनाने का तरीका
  • एक गिलास उबलते पानी में 2 चम्मच सूखी पेपरमिंट लीव्ज़ डालें।
  • 15 मिनट तक इन्हें पानी में ही रहने दें और हल्की आंच पर पकने दें।
  • फिर, इसे आंच से उतारें। पसंद के अनुसार आधा नींबू का रस और शहद इस चाय में मिलाएं और पीएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source