शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है इमली, जानें इसके फायदे

गले में खराश होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे- धूप से तुरंत आकर ठंडा पानी पी लेना, सर्दी-जुकाम आदि। ऐसे में अगर आप इमली का पानी पीते हैं या इमली के रस से दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करते हैं तो आपके गले की खराश की शिकायत दूर हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 22, 2019 12:17 PM IST

इमली स्वाद में खट्टी-मीठी होती है, जो लोगों को बहुत भाता है। यह शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इमली बालों और चेहरे के साथ ही कई शारीरिक समस्याओं से आपको बचाए रखती है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। विटामिन सी, ई और बी के साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैगनीज और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जानें, इमली के सेहत लाभ के बारे में...

कॉन्स्टिपेशन तो दूर करता ही है, वजन भी कम करता है इसबगोल, जानिए कैसे

भूख बढ़ाए: भूख ना लगने की कई वजह हो सकती है जैसे- तनाव, चिंता और समय पर ना खाना। सही समय पर खाना न खाने से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे- चक्कर आना, कमजोरी महसूस करना, पेट में गैस होना या चिड़चिड़ापन हो जाना। इमली को पानी में फुला लें। फिर इसके पानी में काला नमक मिलाकर दिन में कम से कम 2 से 3 चम्मच जरूर खाएं। इससे आपको बहुत फायदा होगा और भूख भी लगेगी।

उल्टी रोके: इमली खाने से आपकी उल्टी की परेशानी दूर हो जाएगी। इमली को पकाकर इसे गर्म पानी में डाल दें, फिर इसके पानी को निकालकर पियें। ऐसा करने से आपको उल्टी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

रेड मीट खाते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, हो सकती हैं ये बीमारियां

दर्द और सूजन से दिलाए छुटकारा: अगर आपको कहीं चोट लगी है और बहुत ज्यादा सूजन भी हो गई है तो इमली के पत्ते को पीसकर उसका पेस्ट बनाए और दर्द और सूजन वाली जगहों पर लगा लें। ऐसा करने से ना केवल आपको दर्द से आराम मिलेगा बल्कि सूजन में भी कमी आएगी।

गले का खराश करे दूर: गले में खराश होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे- धूप से तुरंत आकर ठंडा पानी पी लेना, सर्दी या जुकाम होना। ऐसे में अगर आप इमली का पानी पीते हैं या इमली के रस से दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करते हैं तो आपके गले की खराश की शिकायत दूर हो जाएगी।

स्किन के लिए बेहतर: इमली में मिनरल्स, विटामिन और डाईटरी फाइबर होते हैं जो आपके चेहरे पर आ रहे रिंकल्स को रोक देता है और स्किन को टाइट रखता है। इमली नेचुरल स्किन टोनिंग और माइस्टरॉइजिंग एजेंट के काम भी आता है। 1 चम्मच इमली का रस, 1 चम्मच शहद और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे आंखों के नीचे लगाए, इससे आपके आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी दूर हो जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source