दिल्ली वालों सावधान! 40°C पार पहुंचने वाला है तापमान, बच्चों-बुजुर्गों के लिए IMD की खास टिप्स

Heatwave Alert ऑ दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ने लगी है कि लोगों के लिए आने वाले समय में हेल्थ से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। IMD ने भी एक रिपोर्ट के जरिए लोगों को सावधान किया है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 8, 2025 8:41 PM IST

Delhi NCR Heatwave: गर्मी तेजी से बढ़ रही है। बढ़ता तापमान सबको परेशान कर रहा है। यह गर्मी अब तन-बदन को चुभ रही है। इस समय दिल्ली में वर्तमान में तापमान 40.C (104.F) के आसपास है और आगामी दिनों में यह 41.C तक बढ़ सकता है। यह अत्यधिक गर्मी बच्चों, बुजुर्गों और अन्य संवेदनशील व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकती है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हाल ही में उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए प्रभावी है। इन क्षेत्रों में तापमान 45.C से 47.C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

रेड अलर्ट का महत्व

रेड अलर्ट अत्यधिक गर्मी की स्थिति को दर्शाता है, जो जान-माल के नुकसान का कारण बन सकता है। इस दौरान, विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस अवधि में लू, डिहाइड्रेशन, और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आईएमडी (IMD) ने कई सुझाव दिए हैं, जैसे-

हाइड्रेशन का ध्यान रखें

- प्यास न लगने पर भी नियमित रूप से पानी पीते रहें।

- ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, छाछ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।

- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक से बचें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं।

उचित वस्त्र पहनें

- आप दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें, क्योंकि इस समय तापमान उच्चतम होता है।

- यदि बाहर जाना आवश्यक हो, तो शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े हल्के, ढीले-ढाले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

- बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें।

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान

- बच्चों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ, जैसे पानी, छाछ, नारियल पानी या जूस दें।

- बुजुर्गों को ओआरएस का घोल दें और उनकी दवाइयों का समय पर सेवन सुनिश्चित करें।

- बच्चों और बुजुर्गों को तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचाएं।

शरीर को ठंडा रखें

- ठंडे शॉवर लें या गीले कपड़े से शरीर को पोंछें।

- सिर, गर्दन, बगल और कमर पर ठंडे गीले कपड़े या बर्फ रखें।

खानपान में सावधानी बरतें

- फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें; तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचें।

- दही और छाछ का अधिक सेवन करें, क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखते हैं।

आपात स्थिति में त्वरित कदम उठाए

- यदि किसी को हीट स्ट्रोक के लक्षण, जैसे सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, मतली महसूस हो, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं और ठंडे पानी से स्नान कराएं।

- शरीर पर गीला कपड़ा लपेटें और पंखा या कूलर का उपयोग करें।

इन सावधानियों का पालन करके आप हीटवेव के प्रभाव से सुरक्षित रह सकते हैं। अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन सुझावों का पालन करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source