Advertisement

IMD अलर्ट: दिल्ली-यूपी में हीटवेव, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

IMD ने कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ पहाड़ों इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की आंशका जताई गई है।

Written By Anju Rawat
Published : May 19, 2026 8:02 PM IST

heatwave rain

India Weather Update: दिल्ली और एनसीआर में लू के थपेड़ों और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। खासकर,दोपहर के समय लोगों का घर या ऑफिस से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में ज्यादा गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और यूपी में गर्म हवाएं काफी तेजी से चल सकती है और तापमान भी 42 डिग्री से ज्यादा बना रह सकता है। लेकिन, पहाड़ी राज्यों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। इन राज्यों में बारिश की आशंका जताई गई है।

दिल्ली और यूपी में हीटवेव का अलर्ट

IMD के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। कई इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली की बात करें, तो अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। 25 मई तक तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, दिन के समय 20–30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लू के थपेड़ों से लोगों की सावधानी बरतने की जरूरत है। पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का हाल यही रहने वाला है। इन राज्यों में भी तेज हवाओं के साथ तेज धूप का असर देखने को मिल सकता है।

Advertisement

उत्तराखंड में बारिश और तूफान की संभावना

एक तरह दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी है। वहीं, दूसरी तरफ IMD ने उत्तराखंड में बारिश और तूफान की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर मौसम अचानक खराब हो सकता है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका

अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो आईएमडी ने बर्फबारी की आशंका जताई है। खासकर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य में लगभग 70 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, मौसम अचानक से बिगड़ सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में यात्रा प्रभावित हो सकती है।

Advertisement

कैसे रखें अपना ध्यान?

अगर आप दिल्ली या यूपी में रहते हैं, तो हीटवेव से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

  • दिन में धूप में निकलने से बचें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन करें।
  • लू चलने पर बाहर बिल्कुल न रहें।

Disclaimer: 19 से 25 तक कुछ राज्यों में तेज गर्म हवाओं या लू चलने की संभावना है, तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अपने ख्याल रखें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।