
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : April 2, 2024 9:01 PM IST
पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस भारतीय महिलाओं में होने वाली आम बीमारियों में से एक है। भारत में 11 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। पीसीओएस में अंडाशय असामान्य मात्रा में एंड्रोजन का प्रोडक्शन करने लगता है, जिससे अंडाशय यानी ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं। इस गंभीर बीमारी के कारण महिलाओं को कई हेल्थ प्रॉब्ल्म्स का सामना करना पड़ता है। जिनमें पीरियड साइकिल बिगड़ना, वजन बढ़ना, ओवरी के आस-पास दर्द आदि समस्याएं आम हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दवाओं के साथ प्रॉपर डाइट लेने से पीसीओएस की समस्या को कंट्रोल में किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार पीसीओएस के कारण वेट बढ़ने लगता है, वहीं वेट बढ़ने के कारण पीसीओएस भी गंभीर होता चला जाता है। ऐसे में बात साफ है कि वजन बढ़ना और पीसीओएस एक दूसरे को ट्रिगर करते हैं। अगर आप पीसीओएस से लड़ते हुए वेट लॉस भी करना चाहती हैं तो कुछ फूड्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड पीसीओएस और वेट लॉस दोनों में मददगार है। यह महिलाओं के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करता है। इसके सेवन से आप में एनर्जी भी बनी रहती है। ओमेगा-3 से भरपूर फिश आयल सप्लीमेंट लेने से आपको फायदा हो सकता है।
पीसीओएस को कम करने में करक्यूमिन नामक तत्व बहुत काम का है। यह हल्दी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में नियमित रूप से कम से कम तीन महीने हल्दी मिला गुनगुना पानी पीने से या फिर हल्दी की चाय पीने से आपको काफी फायदा होगा। इससे आपके शरीर की सूजन कम होगी। वेट लॉस में मदद मिलेगी और आप कई इंफेक्शन से बच पाएंगी।
वेट लॉस और पीसीओएस दोनों ही स्थितियों से बाहर आने में साबुत अनाज आपके बहुत काम आ सकता है। इसमें कोएंजाइम क्यू-10 एंजाइम होता है। यह एंजाइम शरीर के मेटाबोलिज्म और हार्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाता है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो सूजन को कम करता है। साबुत अनाज के साथ ही यह ऑयली फिश में भी पाया जाता है, खासतौर पर सैल्मन फिश में कोएंजाइम क्यू-10 ज्यादा होता है।
पीसीओएस को कंट्रोल में करने से आपका पीरियड साइकिल सुधरेगा, जिससे आपका वजन भी अपने आप कम होने लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि आपके शरीर को भरपूर पोषण मिले। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर आपको मल्टी विटामिन लेने चाहिए। इससे आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होंगी।
पीसीओएस और वेट लॉस के लिए कुछ सप्लीमेंट और फूड्स को अपनाना जरूरी है, उसी तरह कुछ से दूर बनाना भी बेहद आवश्यक है। आपको सैचुरेटेड फैट और शुगर से भरपूर फूड कम खाने चाहिए। साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक्स, सोडा, पैकेज्ड जूस आदि से भी बचना चाहिए, क्योंकि इनमें पौष्टिकता बहुत कम और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। साथ ही ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला फूड भी आपका वजन बढ़ा सकता है।