अगर अचानक बढ़ जाए दिल की धड़कन, तो अपनाएं ये उपाय

दिल की धड़कन का अचानक बढ़ जाना बड़े खतरे की घंटी हो सकता है, ऐसी हालत में हर पल कीमती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 20, 2019 4:20 PM IST

एक सामान्‍य व्‍यक्ति का दिल सही हालत में एक मिनट में 60 से 100 बार तक धड़कता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में जैसे दौड़ते समय, वर्कआउट के समय या घबराहट के समय इस गति में बढ़ोतरी हो जाती है। पर इसकी सीमा भी 120 बार प्रति मिनट है। दिल की धड़कन की रफ्तार 120 के पार जाना खतरनाक साबित हो सकता है। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। किसी भी वजह से अगर आपके दिल की धड़कन की रफ्तार अचानक बढ़ जाए तो एक मिनट भी न गवाएं और तुरंत ये उपाय करें।

यह भी पढ़ें - ज्‍यादा जूस पीना भी हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानें क्‍यों

ये हैं खतरे के संकेत

ज्यादा मेहनत वाले काम करने के दौरान दिल की धड़कन बढ़ना सामान्य है। मगर यदि आप रोजमर्रा के काम करते हुए भी महसूस करते हैं कि आपके दिल की धड़कन बढ़ गई है, तो सावधान हो जाएं। दिल की धड़कन यानी हार्ट रेट (हृदय गति) का बढ़ना खतरनाक हो सकता है। ये दिल की कई गंभीर समस्याएं जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, आदि का कारण बन सकता है। आराम की अवस्था में आपका दिल 60 से 100 बार तक धड़कना चाहिए। वहीं डॉक्टर 120 से ज्यादा हार्ट रेट को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानते हैं।

यह भी पढ़ें – बनाने और खाने का नहीं है समय, तो एक्‍सपर्ट से जानें डायट का टाइम मैनेजमेंट

अगर घर से बाहर हैं तो

अगर आप घर से बाहर हैं और किसी काम में व्यडस्त  हैं, तो दिल की गति बढ़ना और भी खतरनाक हो सकता है। यदि आपको काम के दौरान ही धड़कन बढ़ने के साथ-साथ सीने में दर्द, जबड़े में दर्द, सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत काम बंद कर दें और लेट जाएं। कई बार बिना किसी रोग के भी बढ़ी हुई धड़कन का आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कोशिश करें कि जिस जगह आप लेटे हों, वहां पंखा या कूलर की व्यवस्था हो, जिससे हवा सीधी आपके शरीर में लगे। इससे शरीर को जल्द आराम मिलेगा और धड़कन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।

यह भी पढ़ें – जानिए आखिर क्‍यों आ जाती है किसी खास हिस्‍से में सूजन, हो जाएं सावधान !

तुरंत पानी पिएं

पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सस्ता और अच्छा इलाज है। आप जितना पानी पिएंगे, आपका शरीर उतना स्वस्थ रहेगा। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो दिल की धड़कन बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अपनी धड़कन बढ़ी हुई महसूस हो, तो तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं और 2 मिनट शांत अवस्था में रहने के बाद 1 ग्लास पानी पिएं।

नींद की जरूरत तो नहीं

कई बार नींद की कमी के कारण भी आपके दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है। इसलिए हृदय गति बढ़ने पर आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। सामान्यतः माना जाता है कि व्यक्ति के लिए 6-7 घंटे की नींद पर्याप्त है। मगर यदि आपके दिल की धड़कन कुछ दिनों से असामान्य चल रही है, तो आपको कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

फि‍टनेस बैंड भी आएगा काम

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो दिल की बीमारियों की संभावना को 43% तक कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आपके दिल की धड़कन अक्सर ही असामान्य रहती है, तो आपको ऑक्सीमीटर या फिटनेस बैंड का प्रयोग करना चाहिए, ताकि आप अपने दिल की धड़कन पर नजर रख सकें।

खानपान का भी रखें ध्‍यान

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है या कभी हार्ट अटैक आया है, तो आपको अपना खानपान बहुत संतुलित रखना चाहिए। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो भी अगर अपने खानपान में हेल्दी चीजें शामिल करेंगे, तो हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है। दिल के रोगों में बादाम, अखरोट, काजू, मछली, अंडा आदि का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा रंगीन फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करते रहें। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source