मेन्सट्रूयल पेन से सौंफ और पानी का ये मिश्रण दिलाये राहत

पीरियड का दर्द कम करने का नैचुरल तरीका!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 5:24 PM IST

जब मैं टीनएज में थी तब हर महीने पीरियड के दौरान पेट दर्द से मेरी हालत खराब होती थी।  एक बार मैं अपने मौसी के घर गई थी वहां मेरी ये हालत देखकर उन्होंने ये घरेलू दवा मुझे दिया था। सौंफ और पानी का मिश्रण का उपचार मौसी ने मुझे हेवी फ्लो और दर्द से राहत के लिए दिया था।

कैसे करें इसका इस्तेमाल

रात भर एक गिलास पानी में सौंफ मिलाकर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें।  इस ड्रिंक से यूटेरस संकुचन को कम करने, हेवी ब्लीडिंग को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में सहायता मिलती है। इस मिश्रण को लेने के अलावा आप सौंफ को चबाकर भी खा सकते हैं।

कैसे ये काम करता है

बहुत सालों तक मेरे दिमाग में ये नहीं आया कि कैसे सौंफ इस मामले में काम करता है। जैसे-जैसे उम्रा बढ़ने लगी दिमाग में ये सवाल उठने लगा कि सौंफ में ऐसा क्या जो इस संदर्भ में काम करता है। इस सवाल का जवाब पाने के लिए मैंने जर्नल आदि खोजा और पढ़ा। और ये पाया कि यंग लड़कियों में पीरियड के दौरान दर्द से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है।

2014 के जर्नल ऑफ पेडियाट्रिक एंड एडोल्सेंट गायनाकॉलोजिस्ट के अनुसार सौंफ में डिसमेंनहोरा का लक्षण होता है जो संदर्भ में बहुत काम करता है। इस स्टडी में  80 लड़कियों के ग्रूप को दो भागों में विभाजित किया गया। एक ग्रूप को 30 ग्राम का कैप्सूल हर चार घंटे तक दिया गया तीन दिन तक। पीरियड होने के पहले से 5 दिन तक दिया गया। दूसरे ग्रूप को कुछ नहीं दिया गया और फिर परिणाम सामने आया।

सौंफ लेने वाली लड़कियों में तीन महीने के बाद मतली या कमजोरी जैसे लक्षण कम पाये गए। इस बात से साबित हुआ कि सौंफ पीरियड का दर्द कम होने में बहुत मदद मिलती है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source