सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड

क्या  शरीर के सिस्टम से निकोटीन निकाला जा सकता है ? इस तरह का सवाल हर किसी के दिमाग में आ सकता है। आइए जानते हैं किन खाद्य पदार्थो के सेवन से आप धूम्रपान करने के बाद शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 9, 2019 6:12 PM IST

धूम्रपान की लत ऐसी लत होती है जिसे छोड़ना बेहद मुश्किल होता है। इस लत को अगर कोई छोड़ना चाहता है तो उसे कुछ ऐसे उपायों कि जरूरत होती है जो उसे पहले डिटॉक्सिफाई कर सके। डिटॉक्सिफाई होने से धूम्रपान की वजह से शरीर में जो हानिकारक पदार्थ शरीर आ गये होते हैं वो निकलने लगते हैं और शरीर को धूम्रपान की लत कम होती है।

धूम्रपान की वजह से कई तरह के रोग होते हैं जिसमें कैंसर सबसे खतरनाक बीमारी होती है। सिगरेट में निकोटीन पाया जाता है जो हेल्थ के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। फेफड़े की बीमारियों का मुख्य कारण निकोटीन होता है। ऐसा नहीं है कि सिगरेट की जगह आप अन्य तरह के धूम्रपान करते हैं तो उसका असर नहीं होता है। धूम्रपान किसी भी तरह का हो यह हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक होता है।

देसी वाइट बटर खाने से दूर रहती हैं ये 5 बीमारियां, जानिए इसके फायदे।

धूम्रपान की वजह से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इसका जल्द से जल्द सेवन बंद कर देना ही ठीक होता है। यदि आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो कुछ फूड और डायट प्लान के साथ आप इसे आसानी से छोड़ सकते हैं। कुछ फूड ऐसे होते हैं जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार होते हैं। जो फूड डिटॉक्स करते हैं वो शरीर से निकोटीन के लेवल को भी शरीर से कम करते हैं। ये फूड आपको धूम्रपान के कारण होने वाली अन्य बीमारियों से भी बचाते हैं।

मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।

क्या  शरीर के सिस्टम से निकोटीन निकाला जा सकता है ? इस तरह का सवाल हर किसी के दिमाग में आ सकता है। आइए जानते हैं किन खाद्य पदार्थो के सेवन से आप धूम्रपान करने के बाद शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं।

नारंगी का जूस 

नारंगी का जूस शरीर के लिए फायदेमंद है जो लोग धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं उनको इसका जूस पीना चाहीए। नारंगी का रस शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर से निकोटीन को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

भूलने की बीमारी रहेगी दूर रोजाना करना होगा सिर्फ एक काम।

ब्रोकली

ब्रोकली भी शरीर को आवश्यक पोषक तत्व के साथ धूम्रपान छोड़ने में सहायक होती है। ब्रोकली का सेवन आपके शरीर में निकोटीन के स्तर को कम कर देता है। यह सब्जी विटामिन बी 5 और विटामिन सी का समृद्ध स्रोत है। यह आपके शरीर को प्रचुर मात्रा में विटामिन सी प्रदान करता है, जिससे आपको धूम्रपान छोड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा, विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री-रेडिकल्स और टॉक्सिक केमिकल के खिलाफ लड़ता है।

5 योग जो डायबिटीज की परेशानी दूर कर सकते हैं।

गाजर का जूस

धूम्रपान के कारण निकोटीन मस्तिष्क और रक्त प्रणाली में प्रवेश करता है और शरीर में तीन दिनों तक रहता है और त्वचा की समस्याएं को पैदा करता है। इस संबंध में, गाजर के रस का सेवन फायदेमंद है क्योंकि यह विटामिन ए, सी, के और बी का समृद्ध स्रोत है। ये विटामिन शरीर से निकोटीन को बाहर निकालने के लिए फायदेमंद होता है।

पानी

पर्याप्त पानी पीना शरीर से निकोटीन को बाहर निकालने के लिए फायदेमंद है। 8 गिलास पानी पीने से निकोटीन को बाहर निकालने में मदद मिलती है क्योंकि यह पानी में अत्यधिक घुलनशील होता है।

क्या विटामिन-ई के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है ?

धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए वास्तव में बुरा होता है। यदि आपने धूम्रपान छोड़ने का मन बना लिया है तो कुछ खाद्य पदार्थ हैं जो निकोटीन के स्तर को कम करने और फ़्लश करने में आपकी सहायता करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source