Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे उसका शरीर कमजोर होने लगता है और सभी ऑर्गन फंक्शन भी अच्छे से नहीं कर पाते हैं। आपको चीजें याद करने में दिक्कत आती है और आप हर चीज को काफी जल्द ही भूल जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि बुढ़ापे में आपका दिमाग भी सही से काम नहीं कर पाता है। अगर आप अपने दिमाग को लेकर चिंतित हैं तो कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जिससे दिमाग तेज चलता है और दिमाग को चीजें लंबे समय तक याद रहने लगती हैं। आइए जान लेते हैं ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें हेल्थ एक्सपर्ट्स भी करना सुझाते हैं।
रिसर्चर्स ने कुछ ऐसी दिमागी एक्सरसाइज को ढूंढा है जो आपके दिमाग को 50 साल जवान बना सकती हैं। एक डॉक्टर का कहना है की कुछ लोग जिनकी उम्र 70 के करीब है, को जब कुछ दिमागी एक्सरसाइज करवाई गई तो वह उन एक्सरसाइज को उतनी ही आसानी से कर पाए जितने कुछ साल जवान लोग कर सकते हैं।
इस रिसर्च में वृद्ध लोगों के एक समूह को लिया गया। ऐसे लोग एक समय पर तीन नई स्किल्स को सीख कर उन्हें कर रहे थे। ऐसा लगातार तीन महीनों के लिए किया गया। ऐसे लोगों को एक हफ्ते में 15 घंटे तक यह एक्सरसाइज करवाई गई और इसमें उनको क्लास में भी बैठना था और होमवर्क भी करना था। इन लोगों की उम्र 60 साल से 80 के बीच थी।
नई-नई भाषाओं को सीखना जैसे स्पेनिश और फोटोग्राफी जैसी क्रिएटिव स्किल्स सीखने में यह लोग इच्छुक थे। स्टडी में शामिल प्रतिभागी एकेडमिक शिक्षा लेने को भी तैयार थे और क्रिएटिव स्किल्स सीखने के लिए भी आतुर थे। इसमें इस बात का ध्यान रखा गया की उनको कुछ भी ऐसी बात या ऐसी स्किल नहीं सिखाई गई जिसके बारे में वह पहले ही बहुत कुछ जानते थे। प्रमुख आइडिया उनको कुछ नई चीज सिखाना था।
इस स्टडी के पूरे होने के बाद यह देखने को मिला की रोजाना ऐसी एक्सरसाइज करने के बाद ये वृद्ध लोग उन गतिविधियों को करने में भी सक्षम थे जो उनसे 30 साल जवान लोग कर सकते थे। जब एक साल पूरा हो गया तो यह देखने को मिला की यह लोग 50 साल के लोगों जितना दिमागी फंक्शन कर पा रहे थे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यह नतीजे सामने आए कि इन लोगों की याददाश्त के साथ साथ इनके कॉग्निटिव फंक्शन में भी काफी सुधार देखने को मिला।
इस एक छोटी सी एक्सरसाइज करने से आप अपने दिमाग को काफी तेज और जवान बना सकते हैं। बस आपको यह सुनिश्चित करना है की आप जो भी रोज की तीन गतिविधियां करते हैं वह रिपीट नहीं हो रही हो। आप चाहें तो एक नई भाषा सीख सकते हैं, एक नया खेल खेलना सीख सकते हैं और एक नया म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सीख सकते हैं। आप जितना समय इन तीन चीजों में रोजाना लगाते हैं आपके दिमाग को उतना ही ज्यादा लाभ मिल सकता है।
निष्कर्ष: तो इन तीन एक्सरसाइज को रोजाना अपने रूटीन में शामिल करके आप चीजों को याद रख पाने में और अपनी याददाश्त तेज करने में सहायता पा सकते हैं। इसके अलावा आपका दिमाग के फंक्शन भी अच्छे से काम करना शुरू कर देगा।