किडनी स्‍टोन से बचना है तो ये नुस्‍खे आएंगे काम

किडनी स्टोन असहनीय दर्द देकर आपकी डेली रूटीन और सेहत दोनों को खराब कर सकता है। अगर आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 24, 2019 2:53 PM IST

किडनी स्‍टोन होने पर असहनीय दर्द होता है। इसका आपके डेली रूटीन और सेहत दोनों पर बुरा असर पड़ता है। कभी भी उठने वाला यह दर्द आपको मानसिक रूप से भी कमजोर करता है। किडनी हमारे शरीर का महत्‍वपूर्ण अंग हैं। इसलिए इनकी सेहत का ध्‍यान रखना बहुत ज्‍यादा जरूरी है। अगर आप किडनी स्‍टोन से निजात पाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्‍खों को आजमा कर देखें।

यह भी पढ़ें - कम नींद बढ़ा देती है महिलाओं में अवसाद का खतरा

क्‍या है किडनी स्‍टोन

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह एब्डोमेन (abdominal) के ठीक पीछे होती है। मानव शरीर में दो किडनी होती हैं। जिनका काम शरीर से नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकना है। गलत खानपान और लाइफस्‍टाइल की वजह से इसमें छोटे-छोटे पत्‍थर जैसे इकट्ठे हो जाते हैं। जिससे तमाम तरह की जटिलताएं पैदा होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें – ‘बल्जिंग डिस्क’ से परेशान हैं अनुष्‍का शर्मा, जानिए क्‍या होती है यह बीमारी

किडनी स्‍टोन के लक्षण

  • गुर्दे की पथरी से पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द कुछ मिनटो या घंटो तक बना रह सकता है। दर्द के साथ जी मिचलाने तथा उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।
  • यदि मूत्र संबंधी प्रणाली के किसी भाग में संक्रमण है, तो बुखार, कंपकंपी, पसीना आना, पेशाब आने के साथ-साथ दर्द भी हो सकता है। मूत्र में रक्त भी आ सकता है।
  • किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों का यूरीन अक्सर गुलाबी, लाल या भूरे रंग का आने लगता है। स्टोन के बढ़ने से मूत्रमार्ग ब्लॉक भी हो सकता है। मूत्र में रक्त के टिग्नेस आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – कब्ज दूर करने का बेहतर उपाय है कॉफी : शोध

किडनी स्‍टोन के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

पानी पीते रहें

हमारे शरीर का 70 फीसदी हिस्‍सा पानी है। पानी किसी भी बीमारी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में भी मददगार है। आप जितना पानी पिएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकले जाएंगे। किडनी स्‍टोन में भी लगातार पानी पीते रहें।

नींबू का रस और जैतुन का तेल

नींबू के रस जैतुन का तेल मिलाकर पीना भी एक अच्‍छा उपाय है। नींबू का रस जूस स्टोन को काटने (तोड़ने) का काम करेगा। वहीं ऑलिव ऑयल उसे बाहर निकालने में मदद करता है। इस मिश्रण को तय मात्रा से ज्‍यादा न लें।

सेब का सिरका

सेब के रस और सिरका में सिट्रिक एसिड होता है। यह किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में काटता है। इससे किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। यह शरीर से टॉक्सिस को बाहर करने में किडनी की मदद करता है। आप इसे दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोज ले सकते हैं। इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अनार भी है बेहतर

अनार में एन्टीऑक्सिडेंड होते हैं। यह इम्युन सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। इसके अलावा अनार में और भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं। अनार का जूस शरीर को पानी की कमी से बचाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source