Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
फिटनेस एक ट्रेंड है। ज्यादातर लोग फिट रहना चाहते हैं पर उनके पास समय की भी कमी है। ऐसे में वे चाहते हैं कुछ ऐसा जो कम समय में उन्हें आकर्षक फिगर दे सके। ऐसे में किसी तरह की दवा या सर्जरी के इस्तेमाल की बजाए बेहतर है पावर योगा करना। आइए जानते हैं कि क्या है पावर योगा और यह कैसे करता है फिट बॉडी देने में मदद।
यह भी पढ़ें - आपकी बॉडीशेप बता देती है आपकी सेहत का सारा हाल, जानिए कैसे
क्या है पावर योगा?
यह योग थोड़ा थोड़ा ऐरोबिक्स की तरह है और इसके मूवमेंट काफी तेज होते हैं। यह एक ऐसी योग क्रिया है जिसकी मदद से आप अपने शरीर को बहुत ही कम व्यायाम करके शक्तिशाली और स्फूर्तिवान बना सकते हैं। पावर योगा को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों और कुछ अन्य आसनों को मिलाकर बनाया गया है। इससे मिलने वाले फायदों और कई क्रियाओ का समावेश होने के कारण इसे पावर योगा नाम दिया गया है। पावर योगा एक तरह का योग ही है, जिसमें आपको केवल दिनभर में 45 मिनट का समय देना होगा। पावर योगा में सभी क्रियाएं बहुत तेजी और बिना रुके की जाती हैं। जिससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है और खूब सारा पसीना आता है।
यह भी पढ़ें - तनाव से लड़ना है तो इस तरह बढ़ाएं अपना फील गुड हार्मोन
पावर योगा करने से लाभ
कैलोरी बर्न होती है। शरीर का स्टैमिना, ताकत, लचीनापन बढता है। ब्लड सर्कुलेशन बढता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। पसीने दा्रा सारी गंदगी बाहर निकलती है। तनाव और अवसाद दूर होता है।
यह भी पढ़ें - जानिए क्यों जरूरी हैं आपके लिए फिजीकली एक्टिव रहना
कार्डियो एक्सरसाइज से बेहतर है पावर योगा
जहां 1 घंटे पावर योगा करने से शरीर की 200 कैलोरी बर्न होती हैं। वहीं पर दूसरी एक्सरसाइज, जैसे ऐरोबिक्स, स्वीमिंग और जौगिंग से 1 घंटे में 300 - 400 तक की कैलोरी बर्न हो जाती है। लेकिन पावर योगा आपकी बॉडी को अच्छी प्रकार से टोन करता है, वो भी शरीर के किसी भी हिस्से पर बिना कोई जोर दिये हुए। इसलिये यह योग बूढे लोगो के लिये अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे उनकी हड्डी और मसल्स पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। सप्ताह में कम से तीन बार पावर योगा जरूर करें। इसमें शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता बढती है जिससे आसानी से मोटापा कम करके शरीर को आकर्षक शेप दिया जा सकता है। अगर कमर दर्द रहता है, तो भी इसे करने से रीढ की हड्डी को ताकत मिलती है।