Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगर दिखते हैं ये 4 संकेत, तो हो सकता है किडनी में स्टोन

गुर्दे की पथरी दर्द के साथ कई अन्य बीमारियां भी अपने साथ लाती है। हमारे शरीर में कई ऐसे लक्षण और संकेत होते हैं, जिनसे हम बहुत आसानी से पता कर सकते हैं कि हमारी किडन में स्टोन तो नहीं?

अगर दिखते हैं ये 4 संकेत, तो हो सकता है किडनी में स्टोन
गुर्दे की पथरी से पीड़ित मरीज को यूरिन के दौरान तेज दर्द होता है। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : November 2, 2018 6:36 PM IST

बढ़ते फास्ट फूड के सेवन और दूषित खानपान के चलते आजकल किडनी में पथरी होना आम बात हो गई है। शरीर में पथरी का प्रवेश तो बहुत आसानी से होता है, लेकिन निकास बहुत मुश्किल से होता है। किडनी स्टोन का दर्द बहुत असहनीय होता है। गुर्दे की पथरी दर्द के साथ कई अन्य बीमारियां भी अपने साथ लाती है। हमारे शरीर में कई ऐसे लक्षण और संकेत होते हैं, जिनसे हम बहुत आसानी से पता कर सकते हैं कि हमारी किडन में स्टोन तो नहीं? जानें, कौन से हैं वो संकेत। सुपारी चबाने की आदत छोड़ दें, हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां

इन संकेतों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं

पेशाब के वक्त तेज दर्द

Also Read

More News

कई बार हमें पेशाब करते वक्त दर्द का एहसास होता है लेकिन हम इसे मामूली दर्द समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बता दें कि गुर्दे की पथरी से पीड़ित मरीज को यूरिन के दौरान तेज दर्द होता है इसलिए आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

पीठ में होने वाला दर्द

कमर और उसके निचले हिस्से में होने वाला दर्द भी गुर्दे में पथरी होने का एक लक्षण है। यह दर्द धीरे-धीरे पेट और जांघ के बीच के भाग से शुरू होता है और फिर तेजी से पूरे पेट में फैल जाता है। इस दर्द में कई बार बेहोश के चांस भी रहते हैं। इसलिए ऐसे दर्द की कतई अनदेखी ना करें। दिवाली की मस्ती में मिठाइयां जरा संभलकर ही खाएं वरना बिगड़ सकती है सेहत

पेशाब में ब्लड आना

वैसे तो पेशाब में खून आना कई रोगों के लक्षण हैं, जिसमें से एक किडनी स्टोन भी है। गुर्दे में पथरी के वक्त मरीज की पेशाब का रंग अक्सर गुलाबी, लाल या भूरे रंग में आने लगता है। याद रखें कि ये किडनी स्टोन का काफी चर्चित लक्षण है।

उल्टी होना

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उल्टी हमें कई कारणों से हो सकती है। कई बार उल्टा-सीधा खाने, पेट में गड़बड़ी और सामान्य बुखार के चलते भी उल्टी होती है लेकिन ये भी याद रखें कि ये उल्टी किडनी स्टोन का संकेत भी हो सकती है।

About the Author

... Read More