
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 1, 2020 2:16 PM IST
ऑस्टियोपोरोसिस है तो कभी भी हो सकता है फ्रैक्चर, जानें इसके लक्षण और दूर करने के तरीके
क्या आपके नाखून कमजोर और भंगुर हो रहे हैं? क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि आपके मसूड़े कमजोर हो रहे हैं और उनमें जान नहीं है? अगर आपका जवाब हां है तो आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना है। यह एक मेडिकल कन्डीशन है जिसमें आपकी हड्डियां हड्डियों के अंदर छोटे स्थानों के आकार में वृद्धि के परिणामस्वरूप शक्ति और घनत्व खो देती हैं। वैसे तो ऑस्टियोपोरोसिस किसी को भी हो सकता है लेकिन यह वयस्कों विशेषकर महिलाओं को प्रभावित करता है। जो लोग ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं उन्हें फ्रैक्चर का अनुभव होने का खतरा बढ़ जाता है। अफसोस की बात है कि ऑस्टियोपोरोसिस का कोई इलाज नहीं है। लेकिन, संतुलित डाइट लेकर और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप इस रोग के खतरे को कम कर अपनी हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। यहां, हम आपको कुछ आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से हड्डियों को टूटने से बचाया जा सकता है और नई हड्डी के विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
1- पीठ में दर्द तेज दर्द
2- हड्डियां में दर्द होना और उनका कमजोर होना
3- कमर और गर्दन में अक्सर दर्द रहना
4- रीढ़, कलाई और कूल्हे में अक्सर फ्रैक्चर होना
5- खांसते, छींकते वक्त हड्डियों में दर्द होना
जब शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है तो इसका असर हड्डियों पर साफ पड़ता है। यह तो जाहिर सी बात है कि जब हड्डियां कमजोर होंगी तो फ्रैक्चर होने का जोखिम भी बढ़ जाएगा। प्रोटीन हड्डियों के नुकसान को रोकता है और आपके ऊतकों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यदि आपको ऑस्टियोपोरोसिस है या हड्डियों से संबंधित कोई और समस्या है तो प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। जिससे आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही फ्रैक्चर होने का जोखिम भी कम होगा।
जब तक आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं लेते हैं तब तक आपका शरीर कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता है। धूप से विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि विटामिन डी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आपको धूप में बैठने का समय नहीं मिलता है तो आप फैटी फिश, बादाम और अंडे की जर्दी जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करके विटामिन डी की अच्छी मात्रा प्राप्त कर सकते हैं।
कहने की जरूरत नहीं है कि कैल्शियम हड्डियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विशेष रूप से, आपकी हड्डियां शरीर में कैल्शियम का मुख्य भंडारण स्थल हैं। यह पोषक तत्व सामान्य सेल फ़ंक्शन को बनाए रखने के साथ आपकी मांसपेशियों को स्ट्रॉंग बनाता है। कैल्शियम के सेवन से दिल की धड़कन को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डेयरी उत्पाद कैल्शियम का सबसे अच्छा खाद्य स्रोत हैं।
विटामिन सी स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सूक्ष्म पोषक तत्व अधिवृक्क स्टेरॉयड हार्मोन के संश्लेषण और इष्टतम कार्य में मदद करता है, जो स्वस्थ हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही, विटामिन सी हड्डियों के निर्माण की कोशिकाओं को उत्तेजित करता है और विटामिन डी की तरह आपके शरीर द्वारा कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।