Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या बीती रात शराब पीने पर अगले दिन ब्लड डोनेट करना सही होगा?

जानिए ब्लड डोनेट करने से पहले आपको स्मोंकिंग और ड्रिंकिंग से क्यों बचना चाहिए!

क्या बीती रात शराब पीने पर अगले दिन ब्लड डोनेट करना सही होगा?

Written by Editorial Team |Published : August 27, 2017 8:28 PM IST

ब्‍लड डोनेट करना आज कई कारणों से जरूरी होता जा रहा है। इससे न केवल आप दूसरों को नया जीवन दे सकते हैं बल्कि समय आने पर अपने लिए ब्‍लड की जरूरत को भी पूरा करते हैं। कई लोगों के दिमाग में हमेशा यह सवाल होता है कि क्या स्मोंकिंग या ड्रिंकिंग करने के बाद ब्लड डोनेट किया जा सकता है? बैंगलोर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट, इंटरनेशनल मेडिसन डॉक्टर अंबाना गौड़ा के अनुसार,स्मोकिंग और ड्रिंकिंग के बाद स्मोकिंग पार्टिकल्स खून में कुछ घंटों या दिनों तक रह जाते हैं। इसके तुरंत बाद ब्लड डोनेट करने से यह पार्टिकल्स दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर हो सकते हैं।

जो व्यक्ति सिगरेट पीता है, उसे रक्तदान करने से 12-24 घंटे पहले धूम्रपान करना बंद कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि धूम्रपान करने वालों का खून अशुद्ध पदार्थ ले सकता है, जो रक्त प्राप्तकर्ताओं के लिए हानिकारक है। धूम्रपान से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। स्मोकिंग के कारण कभी-कभी आप ब्लड डोनेट करने के योग्य नहीं होते हैं।

ब्लड डोनेट के एक बाद तक आपको स्मोकिंग से बचना चाहिए। इससे आपको चक्कर आ सकता है और बेहोशी का खतरा होता है। इसलिए ब्लड डोनेट के तुरंत बाद स्मोकिंग ना करें।

Also Read

More News

ब्लड डोनेट करने से 24 या 48 घंटे पहले तक शराब के सेवन से बचना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि शराब आपके खून में एक या दो दिनों तक रहती हैं। शराब में मौजूद तत्वों से खून लेने वाले व्यक्ति के शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए ब्लड डोनेट के दिन शराब पीने से बचना चाहिए।

ब्लड डोनेट करने से पहले आपको नियमित रूप से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ब्लड डोनेट करने से पहले आयरन से भरपूर चीजों जैसे पालक, मीट, ड्राई फ्रूट्स और अंडों का अधिक सेवन करना चाहिए। पर्याप्त नींद लें, कैफीन, स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More