क्या पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज़ से ब्लोटिंग कम होती है?

साथ ही जानें पीरियड्स के दौरान कैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 5, 2017 6:49 PM IST

पीरियड ब्लोटिंग सबसे ख़राब अनुभव हो सकता है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि करीब 70 प्रतिशत महिलाओं ने पीरियड्स के दौरान सूजन का अनुभव किया है। आप एस्ट्रोजेन के स्तर में उतार-चढ़ाव और प्रोजेस्टेरोन के स्तरों में तेज गिरावट को इस पेट फूलने की समस्या के लिए ज़िम्मेदार मान सकते हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आपके पीरियड्स के 2-3 दिन बाद आपके अंडाशय या ओवरी ऐसे हार्मोन्स का निर्माण करने लगते हैं जो इस शारीरिक स्थिति को संतुलित करने में मदद कर सके। यह सूजन को कम करने में मदद करता है, लेकिन इससे पहले आप क्या करते हैं? क्या आप अपने फूले हुए पेट को कम करने के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं? इसी बारे में हमने फिटनेस फर्स्ट के ग्रुप एक्सरसाइज मैनेजर, शीनू अरोड़ा से बात की।

महीने के उन दिनों के दौरान कसरत या एक्सरसाइज के बारे में आप शायद ही सोचती हैं, लेकिन ब्लोटिंग सहित पीएमएस (PMS) के लक्षणों को कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहतरीन तरीका हो सकता है। आपके पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने में कोई नुकसान नहीं है। इसका कारण यह है, जब आप व्यायाम करते हैं, तो आपका शरीर एंडोर्फिन (endorphin) नामक हार्मोन उत्पन्न करता है जो तनाव, ऐंठन, सिरदर्द और पीरियड्स के साथ जुड़े दर्द को कम करने में मदद करता है। यदि आपकी जीवनशैली सुस्त या गतिहीन है, तो आपका पाचन तंत्र अधिक सुस्त हो सकता है। जिम में पसीना बहाने से आपको ब्लोटिंग और कब्ज दोनों से राहत मिल सकती है।

पीरियड्स के दौरान कौन-सी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए

कम-तीव्रता वाली एक्सरसाइज जैसे-स्ट्रेचिंग और योग आपके लिए सबसे अच्छी कसरत हो सकती हैं। जैसा कि कहा जाता है, आपको पीरियड्स के दौरान खुद को बहुत अधिक थकाना नहीं चाहिए। हर व्यक्ति की क्षमता अलग होती है। पीरियड्स में असुविधा/बेचैनी का स्तर हर महिला के लिए अलग होता है, इसलिए आपको उतनी ही मेहनत करनी चाहिए जितना आपके लिए संभव हो। बहुत कठिन कोर वर्कआउट न करें, साथ ही शीर्षासन जैसे योगासन, कंधों की कसरत या उल्टे होनेवाली कोई एक्सरसाइज न करें। क्रॉसफिट (Crossfit) जैसे हाई-इंटेंसिटी वाली कसरत से बचें, क्योंकि वे सूजन को बढ़ावा दे सकते हैं और जिससे आपके पेट की ब्लोटिंग बढ़ सकती है।

इस बात का ध्यान रखें कि आप सही पॉश्चर, फॉर्म और सुरक्षा के लिए किसी ट्रेनर की देखरेख में ही एक्सरसाइज करें। नियमित प्राणायाम करने के साथ अच्छी नींद लें और आराम करें।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source