नॉन स्टिक बर्तनों का करते हैं इस्‍तेमाल, तो यह भी जान लें

सिर्फ खाने ही नहीं, पकाने के बर्तन भी डालते हैं सेहत पर असर।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 3, 2018 10:31 AM IST

क्‍या आप जानतें हैं कि जिन बर्तनों में आप खाना पका रहे हैं, वह आपकी सेहत पर कितना असर डाल रहे हैं। कई बार तो गलत बर्तनों के चुनाव से निकलने वाले हानिकारक रसायन गंभीर रोगों का भी कारण बन जाते हैं।

खाने के साथ पकाने का भी तरीका है खास

खाना खाने से ही नहीं बल्कि खाना पकाने के तरीके का भी सेहत पर अच्‍छा या बुरा असर पड़ता है। जिस तरह भोजन सामग्री सेहत को सकारात्‍मक या नकारात्‍मक तौर पर प्रभावित करती है, ठीक उसी तरह जिन बर्तनों में आप खाना बना रहे हैं, वह भी सेहत पर अपना असर डालते हैं। जरूरत है बर्तनों के सही तरह से इस्‍तेमाल की।

स्‍टील के बर्तन

स्टेनलेस स्टील के बर्तन अच्छे, सुरक्षित होते हैं। स्टील एक मिश्रित धातु है, जो लोहे में कार्बन, क्रोमियम और निकल मिलाकर बनाई जाती है। इस धातु में न तो लोहे की तरह जंग लगता है और न ही पीतल की तरह यह अम्ल आदि से प्रतिक्रिया करती है।  स्टेनलेस स्टील के बर्तन अच्छे और सुरक्षित होते हैं।

यह भी पढ़ें – हो रहे हैं सिक्‍स्‍टी प्‍लस तो ऐसे रखें खुद को फि‍ट

पीतल के बर्तन

कॉपर और पीतल के बर्तन हीट के अच्छे कंडक्टर होते हैं, ये एसिड और सॉल्ट के साथ प्रक्रिया करते हैं। खाने में मौजूद ऑर्गेनिक एसिड, बर्तनों के साथ प्रतिक्रिया करके ज्यादा कॉपर पैदा कर सकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदेह होता है।

यह भी पढ़ें – बढ़ती उम्र में एसप्रिन लेना हो सकता है खतरनाक

दिमाग होता है तेज

कांसे के बर्तन मे बना भोजन दिमाग को तेज करता है। साथ ही साथ भूख को भी बढ़ाता है। कांसे के बर्तन में खाना खाने से इंसान निरोगी बनता है।

यह भी पढ़ें - इस कैश काउंटर विहीन संस्थान में ‘सिकलसेल’ का मुफ्त इलाज

नॉन स्टिक बर्तन

नॉन-स्टिक के बर्तनों में खाना बनाने से की सबसे खास बात ये होती है कि कम तेल में भी खाना बन जाता है। नॉन-स्टिकी होने की वजह से इनमें खाना चिपकता भी नहीं। परंतु नॉन-स्टिक बर्तनों को बहुत ज्यादा गर्म करने या इनकी सतह पर खरोंच आने से कुछ खतरनाक रसायन निकलते हैं। इसलिए इन बर्तनों को बहुत ज्यादा गर्म करने या जलते गैस पर नहीं छोड़े।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source