Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो जरूर रहें फिजिकली एक्टिव, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद

किसी बीमारी के इलाज के दौरान फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और योगाभ्यास कर सकते हैं।

किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो जरूर रहें फिजिकली एक्टिव, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद
VerifiedVERIFIED By: Dr Rohit Swami

Written by Anju Rawat |Published : February 18, 2026 7:21 PM IST

जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है और उसका इलाज चल रहा होता है, तो सभी लोग रोगी से मिलने आते हैं और उसे ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह देते हैं। जबकि, ऐसा करने से रोगी का शरीर कमजोर पड़ सकता है। इलाज के दौरान दिनभर बिस्तर पर रहने से दिमाग और सेहत, दोनों पर असर पड़ता है। अगर एक ही जगह पर बैठे या लेटे रहे तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है और बीमारी से लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए बीमार व्यक्ति को इलाज के दौरान शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बहुत जरूरी होता है। अगर रोगी, इलाज के दौरान फिजिकली एक्टिव रहेगा तो उसका स्ट्रेस कम होगा और जल्दी रिकवरी में भी मदद मिलेगी। आइए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. रोहित स्वामी (Dr. Rohit Swami, Senior Consultant - Medical Oncology, Narayana Hospital Jaipur) से जानते हैं इलाज के दौरान क्यों जरूरी है फिजिकली एक्टिव रहना?

इलाज के दौरान फिजिकली एक्टिव रहना क्यों जरूरी होता है?

थकान होगी कम

जब किसी बीमारी का इलाज चलता है तो लोग पूरे दिनभर आराम करना जरूरी समझते हैं। जबकि आपको फिजिकली एक्टिव रहना भी बहुत जरूरी है। इससे आपकी थकान दूर होगी और आप एक्टिव रहेंगे। इसके लिए आप हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। धीरे-धीरे वॉक कर सकते हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और जल्दी रिकवरी में भी मदद मिलती है।

मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं

इलाज के दौरान लंबे समय तक बिस्तर पर रहने से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। खासकर, अगर बच्चा बीमार है तो बिस्तर पर रहने से उनका विकास रुक जाता है। इसलिए हल्की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। इससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है और इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर इलाज के दौरान आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे, तो इससे रिकवरी भी फास्ट होने लगेगी।

Also Read

More News

मेंटल हेल्थ रहेगी बेहतर

किसी बीमारी के इलाज के दौरान लंबे समय तक बिस्तर पर रहने या एक ही जगह पर समय बिताने से दिमाग उब-सा जाता है। इससे मन में डर बना रहता है और स्ट्रेस लेवल भी बढ़ जाता है। इसलिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। अगर आपका भी इलाज चल रहा है तो आप स्ट्रेचिंग या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। आप थोड़ा-थोड़ा वॉक भी कर सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ेगी

इलाज के दौरान इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है। इसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे तो इससे प्रतिरक्षा प्रणाली सक्रिय और मजबूत रहती है। लेकिन, थकाने वाली एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। आप घर पर बैठे-बैठे हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपको ज्यादा थकान नहीं लगेगी और मांसपेशियां मजबूत बनेगी।

नींद अच्छी आएगी

इलाज के दौरान नींद न आने और भूख कम लगने की शिकायत ज्यादातर लोग करते हैं। नियमित हल्की शारीरिक सक्रियता से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। शरीर जब एक्टिव रहता है रात में बेहतर आराम महसूस कर पाता है। इससे रात को नींद अच्छी आएगी और आपको पर्याप्त भूख भी लगेगी। इसलिए अगर आपको इलाज के दौरान भूख नहीं लग रही है, तो फिजिकली एक्टिव रहना शुरू कर दें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • इलाज के दौरान हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग की जा सकती है।
  • फिजिकली एक्टिव रहने से शरीर मजबूत बनता है और जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है।
  • प्राणायाम भी जरूर करें। इससे मानसिक शांत बनी रहेगी।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।