
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 27, 2021 3:37 PM IST
कार्बोहाइड्रेट तुरंत ब्लड शुगर पर प्रभाव डालते हैं जिसके कारण पाचन क्रिया के दौरान खून में रक्त शर्करा का प्रभाव तुरंत होता है.
अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है तो उसे सबसे ज्यादा अपनी डाइट पर फोकस करने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर्स के मुताबिक डाइट को कंट्रोल रखकर शुगर को सामान्य किया जा सकता है। खासकर कार्बोहाइड्रेट के सेवन को सीमित रखना चाहिए बहुत जरूरी है क्योंकि कार्ब ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आंकड़े बताते हैं कि मधुमेह के मरीजों के लिए लो कार्ब डाइट लेना बहुत फायदेमंद होता है, इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम होता है और डायबिटीज सामान्य होता है लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जो अक्सर लोग लो कार्ब डाइट लेते वक्त करते हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो डायबिटीज के मरीजों को लो कार्ब डाइट लेते वक्त नहीं करनी चाहिए।
डायबिटीज को अच्छी तरह से मैनेज करने के लिए डाइट से कार्ब को कम करना बहुत जरूरी है। क्योंकि कार्बोहाड्रेट से एनर्जी मिलती है इसलिए डायबिटीज रोग एनर्जी के लिए लो कार्ब के साथ कीटो डाइट को फॉलो करने लगते हैं जो हर व्यक्ति को सूट नहीं करता है। दरअसल कीटो डाइट में एनर्जी के लिए पूरी तरह से फैट पर निर्भर रहना पड़ता है। अगर आपको डायबिटीज है और आप लो कार्ब डाइट फॉलो कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आपकी रोज की डाइट में कार्बोहाइड्रेट 130 ग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसलिए यदि आप लो कार्ब डाइट फॉलो कर रहे हैं तो इसके फायदे के साथ ही रिस्क फैक्टर को भी अच्छी तरह से समझ लें। क्योंकि आप सिर्फ लो कार्ब डाइट फॉलो कर रहे हैं इसलिए इसका मतलब ये नहीं है कि ब्लड शुगर लेवल सामान्य हो जाएगा। जैसा कि एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप सिर्फ लो कार्ब डाइट फॉलो कर रहे हैं और नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक नहीं कर रहे हैं तो आप हाइपरग्लाइसेमिया या हाइपोग्लाइसीमियासे ग्रसित हो सकते हैं।
अगर आप टाइप-2 डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको कार्बोहाइड्रेट की सीमित मात्रा लेना बहुत जरूरी है। कार्बोहाइड्रेट दो तरह के होते हैं- सरल और जटिल। इसमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन के यौगिक होते हैं। सरल कार्बोहाइड्रेट में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रक्टोज जैसे शुगर का स्रोत पाया जाता है। गन्ना, चुकंदर, खजूर, अंगूर इनके प्रमुख स्रोत हैं। जटिल कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टार्च प्रमुख भोज्य पदार्थ हैं जो आलू, साबूदाना, चावल, अरवी, मक्का आदि में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। कार्बोहाइड्रेट तुरंत ब्लड शुगर पर प्रभाव डालते हैं जिसके कारण पाचन क्रिया के दौरान खून में रक्त शर्करा का प्रभाव तुरंत होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.