... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 5, 2017 7:37 PM IST
हिंदु धर्म में किए जानेवाले व्रतों में से एक करवा चौथ भी है। इस त्यौहार में महिलाएं अपने पति के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं। सूर्योदय के समय से शुरु होनेवाला यह व्रत लगभग 12 से 15 घंटे तक चलता है, दोपहर में एक गिलास पानी या जूस पी सकते हैं, और यह व्रत रात में तब तोड़ा जाता है जब चांद उगता है। जहां यह दिन भर का व्रत डिटॉक्सीफिकेशन का एक अच्छा तरीका है, वहीं यह शरीर और मन को भी शुद्ध करने का काम करता है। लेकिन इसके साथ ही आमतौर पर निर्जला इस व्रत का हमारी सेहत पर पड़नेवाले बुरे प्रभावों या यूं कहें इसके खतरों का आंकलन करना भी अनिवार्य है, जैसे एक डायबिटीज़ से पीड़ित महिला को करवा चौथ के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। करवा चौथ के दौरान, पर्याप्त सावधानी के साथ उपवास करने के लिए लोगों को जागरूक करने की ज़रूरत है, खासकर टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए।
करनाल स्थित भारती हॉस्पिटल के कंसलटेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ एंडोक्राइन सोसाइटीज के वाइस प्रेजिडेंट डॉ. संजय कालरा बताते हैं कि, "कुछ-कुछ समय के बाद उपवास करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हुआ है। हालांकि, मधुमेह या डायबिटीज़ से पीड़ित महिलाएं अगर पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना उपवास करती हैं तो उन्हें हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा हो सकता है। ऐसी महिलाओं को पूरे दिन बिना पानी पीए करवा चौथ का व्रत करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से उनके शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन(dehydration), डिएसेलेक्ट्रोलाइटेमिया(dyselectrolytemia) और हाइपोटेंशन(hypotension) हो सकता है।
आमतौर पर उपवास पूरा हो जाने पर, महिलाएं ऐसा खाना खाना पसंद करती हैं जिसमें ज़्यादा फैट, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी हो। लेकिन इससे हाइपरग्लेसेमिया (hyperglycemia) का स्तर बहुत अधिक बढ़ सकता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। टाइप 1 डायबिटीज़ वाले लोग हाइपोग्लाइसीमिया के विकास के उच्च जोखिम पर हैं। खान-पान का थोड़ा-सा ख्याल रखकर डायबिटीज़ से पीड़ित महिलाएं इस त्यौहार का आनंद ले सकती हैं।"
व्रत शुरु करने से पहले क्या खाना चाहिए?
आमतौर पर व्रत शुरू करने से पहले, महिलाएं सुबह-सुबह सरगी खाती हैं। यह भोजन आदर्श रूप से पोषक तत्वों से भरपूर भोजन होना चाहिए। क्योंकि आपको इसी से पूरे दिन के लिए शक्ति प्राप्त करनी होगी। डायबिटीज़ की मरीज़ महिलाओं को यहां सावधानी बरतना बहुत अहम है। प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट वाली सरगी व्रत की शुरुआत से पहले खाना बेहतर है।
व्रत कैसे तोड़ा जाना चाहिए?
हल्के भोजन के साथ उपवास तोड़ना महत्वपूर्ण है। व्रत तोड़ने के तुरंत बाद ट्रांस फैट से भरपूर खाना खाने से बचना चाहिए। सबसे पहले अपने आप को हाइड्रेट करने के लिए पानी या जूस पी सकती हैं। मिठाई और तले हुए खाद्य पदार्थों को खाने की बजाय प्रोटीन युक्त भोजन खाने से आपको फायदा होगा। डॉ. कालरा के अनुसार, व्रत के बाद अपने भोजन में सब्जियां, दही, साबुत अनाज, दाल के साथ चपाती या दाल-चावल शामिल करें।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-SonyMusicIndiaVEVO