
Also Read
Medically Verified By: Dr Prabhat Ranjan Sinha
30s Mai Health Care Kaise Kare: वह महिलाएं जो 30 की होने वाली हैं या अपने 30s में हैं, उनके लिए सेहत का ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इस दौरान शरीर में कई बदलावों के साथ-साथ पोषक तत्वों की कमी भी देखी जाती है। सरल शब्दों में कहें तो महिलाओं के लिए 30 की उम्र शरीर और दिमाग दोनों के लिए एक टर्निंग पॉइंट की तरह होता है। इस समय हार्मोनल बदलाव, मेटाबॉलिज्म में गिरावट, तनाव, नींद की कमी और गलत लाइफस्टाइल मिलकर एजिंग प्रोसेस को तेज कर सकते हैं।
इस समस्या से निपटने के लिए और बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए हमने आकाश हेल्थ केयर के सीनियर कंसल्टेंट- इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा से बात की। उन्होंने बताया कि 30s में महिलाओं की त्वचा ढीली होने लगती है, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है, जल्दी थकान होती है और अधिकतर समय एनर्जी लो फील होती है। आइए जानते हैं उन्होंने किन 5 जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है।
30 की उम्र के बाद आप हरी सब्जियां, मौसमी फल, नट्स और सीड्स, प्रोटीन युक्त आहार (दाल, पनीर, अंडा, मछली) आदि। डॉक्टर कहते हैं कि 30s में आपकी डाइट बैलेंस होनी चाहिए जो आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी हेल्दी रखने में मदद करती है। आप चाहें तो किसी अच्छे डायटीशियन से अपना डाइट चार्ट बनवा सकती हैं।
आप कितना सो रही हैं, इससे आपकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो स्किन जल्दी बूढ़ी दिखती है, आंखों के नीचे डार्क सर्कल, मोटापा आता है और हार्मोन असंतुलन हो जाते हैं। इसलिए रोजाना 7–8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें।
शरीर को लंबे समय तक जवां रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है एक्सरसाइज करने का। 30 के बाद मसल मास घटने लगता है, वजन बढ़ता है, हड्डियां कमजोर होती है और एनर्जी कम हो जाती है। ऐसे में रोजाना वॉकिंग, योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और प्राणायाम करें। यह पूरी बॉडी को एक्टिव रखेंगे और एजिंग प्रोसेस को स्लो करने में मदद करेंगे।
डॉक्टर सलाह देते हैं कि आप रेगुलर एक्सरसाइज करें। यह हार्ट, ब्रेन और हड्डियों को जवान बनाए रखती है। साथ ही आप स्ट्रेस को कंट्रोल करना सीखें, क्योंकि क्रोनिक स्ट्रेस से कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है। यह स्किन एजिंग, बालों का झड़ना, पेट की चर्बी और हार्ट डिजीज का कारण बनता है। इसे कम करने के लिए लिए आप ये 4 चीजें करें-
समय रहते जांच कराने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉक्टर राय देते हैं कि 30 की उम्र में अपनाई गई हेल्दी आदतें आने वाले 20 सालों की सेहत तय करती हैं। सही डाइट, नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल से महिलाओं में प्रीमेच्योर एजिंग को काफी हद तक रोका जा सकता है।'
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।