Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना के लक्षण होने के बावजूद रिपोर्ट आई है निगेटिव, तो भी न बरतें लापरवाही- पढ़ें एम्‍स के डॉक्‍टर की सलाह

COVID-19 New Variant Symptoms: अगर आपके शरीर में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, और RT-PCR टेस्‍ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है, तो आपको एम्‍स के डॉक्‍टर की सलाह माननी चाहिए।

कोरोना के लक्षण होने के बावजूद रिपोर्ट आई है निगेटिव, तो भी न बरतें लापरवाही- पढ़ें एम्‍स के डॉक्‍टर की सलाह
Only one in 50 children had symptoms lasting more than 8 weeks.

Written by Atul Modi |Updated : May 21, 2021 6:15 PM IST

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान COVID-19 के 3,23,144 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,771 नई मौतें पूरे देश में हुई हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है। वहीं अब तक 28 करोड़ लोगों का कोविड टेस्‍ट किया जा चुका है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के परीक्षण में अधिकांश लोगों का कहना है कि उनमें कोरोना जैसे लक्षण (Covid-19 New Variant Symptoms) हैं मगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। तो ऐसी स्थिति में व्‍यक्ति को क्‍या करना चाहिए? इस विषय पर एम्‍स के निदेशक ने एक बयान दिया है, जिसे निगेटिव रिपोर्ट (जिनमें कोरोना के लक्षण हैं) वालों को फॉलो करना चाहिए।

कोरोना के लक्षण दिखने पर क्‍या करें?

जाने-माने पल्‍मोनालॉजिस्‍ट व एम्स के निदेशक डॉक्‍टर रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria, Director-AIIMS) का कहना है क‍ि, "अगर आपको कोविड के कोई भी लक्षण हों तो आप खुद को घर में आइसोलेट करें, रिपोर्ट आने का इंतजार न करें। कई बार RT-PCR टेस्ट नेगेटिव भी आ सकता है क्योंकि उसकी संवेदनशीलता 100% नहीं है। उस स्थिति में भी मानकर चलना चाहिए कि आपको COVID-19 है और उसका इलाज करना चाहिए।"

Also Read

More News

कोरोना वायरस के नए लक्षण क्‍या हैं?

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार, COVID-19 के सबसे आम लक्षण हैं:

  • बुखार
  • सूखी खांसी
  • थकान

अन्य लक्षण जो कम आम हैं और कुछ रोगियों को प्रभावित कर सकते हैं उनमें शामिल हैं:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • स्वाद या गंध का पता न चलना
  • नाक बंद
  • कंजंक्टिवाइटिस
  • गले में खरास
  • सरदर्द
  • मांसपेशियों या जोड़ों का दर्द
  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • मतली या उलटी
  • दस्त
  • ठंड लगना या चक्कर आना।

About the Author

... Read More