क्या है कोलेस्टॉल? समय रहते पहचाने इसके प्रमुख लक्षण

अगर आपके कमर के आस-पास का घेरा बढ़ता जा रहा है तो सावधान हो जाएं, ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत (Symptoms of High Cholesterol) हो सकता है। इस स्थिति में कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करा लें। इसके अलावा कई और लक्षण हैं, जिससे आप जान सकते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ रहा है-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 13, 2020 6:01 PM IST

Symptoms of High Cholesterol :  आज के दौर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना एक मुसीबन बन चुका है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल का शिकार (Symptoms of High Cholesterol) आज के समय में हर वर्ग के लोग हो रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह (High Cholesterol)  से व्यक्ति को दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अगर आपके कमर के आस-पास का घेरा बढ़ता जा रहा है तो सावधान हो जाएं, ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत (Symptoms of High Cholesterol) हो सकता है। इस स्थिति में कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करा लें। इसके अलावा कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिसके माध्यम से आप पहचान सकते हैं कि शरीर में कोलेस्ट्राल की बढ़ रही है या नहीं।

कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल एक वसा युक्त पदार्थ है, जो हमारे शरीर की हर कोशिकाओं में मौजूद होता है। ये शरीर में कोशिकाओं को स्वस्थ, हार्मोंस के निर्माण और हार्मोंस को ठीक रखने का काम करता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। हार्मोनों को नियंत्रित करने में कोलेस्ट्रॉल की अहम भूमिका होती है। लिवर के जरिए 80 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल शरीर में खुद बनाता है। वहीं, 20 फीसदी कोलेस्ट्रॉल भोजन के जरिए हमारे शरीर में पहुंचता है। वसा में घुलनशील विटामिन्स के मेटाबॉलिज्म के लिए भी कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है।

इन लक्षणों से पहचाने बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल

अधिक पसीना आना

गर्मियों में पसीना आना साधारण सी बात है, लेकिन अगर आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आ रहा है, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

पैरों में दर्द रहना

पैरों में दर्द कई कारणों से हो सकता है। लेकिन अगर बिना किसी कारण से हमेशा आपके पैरों में दर्द रहता है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाद लें। क्योंकि पैरों में दर्द भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों में से एक है।

सांस फूलने की समस्या

थोड़ा सा चलने में या फिर हल्का फुल्का काम करने में भी आपकी सांसें फूलने लगती हैं, तो समझ लीजिए आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है।

सिर में लगातर तेज दर्द रहना

सिर में दर्द भी कई कारणों से हो सकता है, लेकिन अगर आपके सिर में लगातार कई दिनों तक दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि ये हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर 

हाई ब्लड प्रेशर होना कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत हो सकता है।

फेफड़ों को ब्लॉक कर सकता है कोरोनावायरस, आयरलैंड के डॉक्टरों का दावा

अब लक्षण दिखे बिना ही डिटेक्ट किया जा सकता है कैंसर, नए रिसर्च का दावा

PTSD: बार-बार पुरानी घटनाओं को कर रहे हैं याद? कहीं आप इस मानसिक समस्या के तो नहीं हैं शिकार

बोन मैरो कैंसर से पीड़ित थे ऋषि कपूर, जानें इसके लक्षण और इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source