कब्ज से हैं परेशान, तो आहार में शामिल करें कच्‍चा केला

कब्ज को दूर कर, शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाएं रखता है कच्चा केला।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 22, 2018 3:22 PM IST

अगर आप भी हर रोज कब्‍ज से परेशान रहते हैं तो दवा खाने से बेहतर है इस खास चीज को अपने आहार में शामिल करें। कच्‍चे केले में पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता ही है, साथ ही शरीर को दिन भर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट होते हैं जो एंटीएजिंग का काम करते हैं। कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है।

जानें इसके और भी लाभ

वजन घटाने में मददगार : वजन घटाने की कोशि‍श करने वालों को हर रोज एक केला खाने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने में मददगार होते हैं।

कब्ज की समस्या में राहत : कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च होते हैं। जोकि आंतों में किसी भी तरह की अशुद्ध‍ि को जमने नहीं देते। ऐसे में अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो कच्चा केला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें - आईबीडी में क्‍या है ऑटोइम्‍यून रिस्‍पांस

भूख को शांत करने में : कच्चे केले में मौजूद फाइबर्स और दूसरे कई पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं। कच्चा केला खाने से समय-समय पर भूख नहीं लगती है और हम जंक फूड और दूसरी अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं।

मधुमेह को कंट्रोल करने में मददगार : अगर आपको मधुमेह की शिकायत है और ये अपने शुरुआती रूप में है तो अभी से कच्चा केला खाना शुरू कर दें। ये डायबिटीज कंट्रोल करने की अचूक औषधि है।

यह भी पढ़ें - आयुर्वेद या एलोपैथी : क्‍या है ज्‍यादा असरदार?

पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार : कच्चे केले के नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है. कच्चा केला खाने से पाचक रसों का स्त्राव बेहतर तरीके से होता है। इसके अलावा कच्चा केला कई तरह के कैंसर से बचाव में भी सहायक है। कच्चे केले में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने में सहायक है और साथ ही ये मूड स्व‍िंग की समस्या में भी फायदेमंद है।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.