Ice cube benefits : दवा खाने के बाद मुंह के कड़वेपन को दूर करे बर्फ, जानें इसके अन्य लाभ

जानें, बर्फ का एक टुकड़ा आपकी सेहत पर किसी तरह से पहुंचा सकता है लाभ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 21, 2019 8:22 PM IST

अक्सर कुछ बीमारियों में कई दिनों तक दवाओं का सेवन करना पड़ता है। इन दवाओं से मुंह का स्वाद कड़वा लगने लगता है। ऐसे में कुछ भी खाने में अच्छा नहीं लगता है। दवा बंद हो जाने के बाद भी दो-तीन दिनों तक मुंह में कड़वापन का असर रहता है। परेशान न हों, अब आपको जब भी दवाओं का सेवन करना पड़े, तो बर्फ का टुकड़ा पहले खा (Ice cube benefits) लें। बर्फ के टुकड़े के और भी हैं कई लाभ। जी हां, इसे आप शरबत, जूस, पानी में डालकर पीते हैं, जिसका आपके शरीर पर लाभ (Ice cube benefits) ही होता है।

अक्सर पेरेंट्स बच्चों को बर्फ खाने से मना करते हैं, लेकिन एक-दो बर्फ का टुकड़ा वो खा भी लें, तो इसमें कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही होगा। हां, सर्दी के मौसम में बर्फ खाने से बच्चों को रोकना चाहिए। जानें, बर्फ का एक टुकड़ा आपकी सेहत पर किसी तरह से पहुंचा सकता है (Ice cube benefits) लाभ...

बर्फ खाने के सेहत लाभ

- कड़वी दवाई खाने से पहले मुंह में बर्फ का टुकड़ा रख लें। उसके बाद दवा खाएं। आपको दवाई कड़वी होने का पता ही नहीं चलेगा।

- जब भी आपको लगे कि आपने बहुत पेट भर कर खाना खा लिया है और खाना ठीक तरह से पच नहीं पा रहा है, तो एक-दो बर्फ का टुकड़ा खाएं। फिर देखें, कैसे खाना पचता है।

- आपकी त्वचा में कसाव नजर नहीं आ रहा है, स्किन ढीली पड़ गई है, तो एक बर्फ के टुकड़े को किसी कपड़े में बांध लें। इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से चेहरे की त्वचा टाइट हो जाएगी। बर्फ का इस्तेमाल स्किन पर करने से त्वचा में निखार आती है।

- क्या आपको मालूम है कि गले की खराश भी दूर करता है बर्फ? हम बर्फ खराश में खाने के लिए नहीं बल्कि एक टुकड़े को गले के बाहर धीरे-धीरे मलने के लिए कह रहे हैं। फिर देखें कैसे गले की खराश ठीक हो जाती है।

- स्किन जल जाने पर भी इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। बर्फ का टुकड़ा जले हुए स्थान पर लगाने से छाले नहीं पड़ते और जलन शांत होती है।

- इंजेक्शन लगने पर या पैर में मोच आने पर बर्फ मलने से दर्द, सूजन व खुजली कम होती है।

Dangerous Health Symptoms : शरीर में होने वाली इन तकलीफों को हल्के में लेना ठीक नहीं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source