Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शुगर लेवल का घटना भी है एक बीमारी, जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज

शरीर में ब्लड शुगर लेवल जब 72 मिग्रा/DL से नीचे चला जाए, तो यह स्थिति हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia Symptoms And Treatment) कहलाती है। सामान्य व्यक्ति के शरीर में 80-110 मिग्रा/DL के बीच शुगर होना चाहिए। वहीं, अगर 90 मिग्रा/DL को औसत ब्लड शुगर लेवल माना जाता है।

शुगर लेवल का घटना भी है एक बीमारी, जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज
Untreated hypoglycemia can lead to seizure, loss of consciousness and even death.

Written by Kishori Mishra |Published : August 25, 2020 12:06 PM IST

Hypoglycemia Symptoms And Treatment : शुगर लेवल घटना और बढ़नो दोनों ही जिंदगी के लिए खतरनाक होता है। शुगर लेवल जिन लोगों का बढ़ता है, वे इसे कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। वहीं, जिन लोगों का शुगर लेवल कम होता है, वे अपने शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ भी नहीं करते हैं। शुगर का बढ़ना जितना शरीर के लिए नुकसानदायी है, उतना ही शुगर का कम होना शरीर के लिए घातक होता है। शरीर में शुगर लेवल कम होना, हाइपोग्लाइसीमिया कहलाता है। जब ब्लड शुगर लेवल 72 मिग्रा/DL से नीचे चला जाए, तो यह स्थिति हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia Symptoms And Treatment) कहलाती है।

सामान्य व्यक्ति के शरीर में 80-110 मिग्रा/DL के बीच शुगर होना चाहिए। वहीं, अगर 90 मिग्रा/DL को औसत ब्लड शुगर लेवल माना जाता है। हाइपोग्लाइसीमिया एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण रोगी को चक्कर आना, पसीने की शिकायत, घबराहट जैसी शिकायतें हो सकती हैं। कई बार इस परेशानी की वजह से मरीज को बेहोशी (Hypoglycemia Symptoms And Treatment) भी हो सकती है।

हाइपोग्लाइसीमिया का कारण

शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज का संतुलन बिगड़ने की वजह से हमें हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है। शरीर में हॉर्मोनल लेवल बिगड़ने की वजह से भी यह बीमारी हो सकती है। शक्कर हमारे शरीर को ऊर्जा देती है इसलिए हाइपोग्लाइसीमिया के शिकार मरीजों को अक्सर थकान महसूस होती है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के ब्लड में अचानक से शर्करा की कमी होने लगती है और इस वजह से उन्हें अचानक से बेहोशी या दौरे पड़ने लगते हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को चलते-फिरते भी चक्कर आ सकता है। इस कारण से उन्हें दौरा, स्ट्रोक और कौमा में भी जाने का खतरा रहता है।

Also Read

More News

हाइपोग्लाइसेमिक का इलाज

  • इस समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए हमेशा अपनी बॉडी को सक्रिय रखें।
  • जब भी चक्कर या फिर थकान जैसा महसूस हो, तो तुरंत शुगर लेवल चेक कराएं।
  • यदि आपका ब्लड शुगर लेवल 70 मिग्रा/डीएल गिर गया है और आप होश में हैं, तो तुरंत 15-20 ग्राम ग्लूकोज का सेवन करें। यह आपके लिए  उचित रहेगा।
  • हमेशा अपने बैग में कैंडी, फलों का जूस या मिटाई रखें, ताकि आप अपने शरीर के ग्लूकोज लेवल को मेनटेन रख सकें।

    हाइपोग्लाइसीमिया को कंट्रोल करने के लिए हमेशा भरपेट नाश्ता करें। नाश्ते में मिठी चीजों को जरूर शामिल करें।

  • चक्कर या फिर बेहोशी जैसी समस्या हो तो ग्लूकोज का इंजेक्शन लगवाएं।
  • देर से खाने की आदतों से परहेज करें। समय पर खाएं और सोएं।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • हमेशा शुगर स्तर की जांच कराते रहें।

बांझपन की परेशानी को दूर करे नागकेसर, इन 6 समस्याओं को भी करता है दूर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आंसू रोकने से शरीर पर पड़ता है विपरीत प्रभाव, जानिए इससे होने वाली परेशानियां

About the Author

... Read More