हाइपरटेंशन के मरीज घर पर करें ये 6 काम,आसानी से कंट्रोल हो सकेंगे लक्षण

हाई बीपी की स्थिति को घर पर (hypertension treatment at home) रहते हुए आसानी से कंट्रोल करने में मदद हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 21, 2023 3:58 PM IST

Hypertension Remedies  and management tips: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। हाई बीपी के मरीजों को हमेशा इस बात की चिंता सताती है कि वे अपनी स्थिति को बिना दवाओं के कैसे मैनेज कर सकते हैं। हाइपरटेंशन को मैनेज करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि बीपी रीडिंग को बढ़ने से रोका जाए और यह रीडिग कम होने से हाइपरटेंशन ( hypertension) से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स से बचना आसान हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सेवन बहुत जरूरी है। हालांकि, लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतने से हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) को कंट्रोल करने में मदद हो सकती है। ऐसी ही कुछ टिप्स पढ़ें यहां जो हाई बीपी की स्थिति को घर पर (hypertension treatment at home) रहते हुए आसानी से कंट्रोल करने में मदद हो सकती है। (tips to control hypertension at home in Hindi.)

घर पर हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए करें ये काम (tips to control hypertension at home in Hindi.)

नियमित चेक करें अपना ब्लड प्रेशर लेवल (Monitor Your Blood Pressure Regularly)

हाइपरटेंशन की स्थिति को मैनेज करने के लिए आप रोजाना अपना ब्लड प्रेशर लेवल चेक करें। इसके लिए आप घर पर अपना बीपी लेवल कर सकते हैं। अगर आपको बीपी चेक करने में दिक्कत आए तो आप अपने डॉक्टर और उनके स्टाफ की मदद ले सकते हैं।

वजन कम करें

हाई बीपी के मरीजों के लिए मोटापा मुश्किलें बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है। इसीलिए, वजन कम करें और हेल्दी वेट मेंटेन करें। अपना वजन कम करने के लिए आप हेल्दी डाइट के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज करने, अनहेल्दी फूड्स (जैसे जंक फूड, मैदा, चीनी आदि) के सेवन से परहेज करने जैसे उपाय अपना सकते हैं। इसके साथ देर रात खाना खाने, शराब पीने और स्मोकिंग करने जैसी आदतों से भी बचें। यह सब आपका वजन बढ़ने से रोकेंगी और आपका बीपी लेवल भी मैनेज करने में मदद होगी।

डाइट में कर दें नमक की मात्रा

क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसीलिए, आपको अपने रोजमर्रा के खान-पान में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए। इसके साथ ही ऐसी चीजों का सेवन भी कम करें जिनमें अधिक मात्रा में नमक मिलाए जाने का खतरा होता है। पैकेटबंद अचार, चिप्स, प्रोसेस्ड चीज और फास्ट फूडमें नमक को प्रीजर्वेटिव्स की तरह इस्तेमाल किया जाता है और इनके सेवन से हाइपरटेंशन के लक्षण गम्भीर बन सकते हैं।

रोजाना कसरत करें

ब्लड प्रेशर लेवल को मेंटेन करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना भी महत्वपूर्ण है। इससे बीपी रीडिंग्स कम होती हैं और ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से बीपी मरीजों को फायदा हो सकता है। (how to get rid of hypertension)

स्ट्रेस करे कंट्रोल

बता दें कि ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए स्ट्रेस या तनाव (stress) एक हानिकारक स्थिति है और उन्हें अपना ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करने के लिए स्ट्रेस को भी अंडर कंट्रोल रखने के प्रयास करने चाहिए। तनाव कम करने के लिए आप मेडिटेशन, योग, लॉफ्टर थेरेपी और डीप-ब्रीदिंग (deep breathing) एक्सरसाइजेस की मदद ले सकते हैं। (hypertension treatment at home)

समय पर खाएं दवाइयां

इन सबके साथ-साथ मरीजों को अपनी दवा समय पर ही लेने की कोशिश करनी चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से बीपी लेवल को कम रखना आसान तो हो सकता है। लेकिन, दवाओं का सही समय पर सेवन ना करने से स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए समय और सही मात्रा में दवाएं खाना ना भूलें। ( hypertension safety tips)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source