Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hypertension and Caffeine: हायपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर लेवल्स की समस्या को साइलेंट किलर कहा जाता है। क्योंकि, इस बीमारी के लक्षण बहुत देर से पता चलते हैं। ज़्यादातर लोगों को कई वर्षों तक पता ही नहीं चल पाता कि वे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं। यह शरीर की कार्य प्रणालियों और अंगों को प्रभावित करती रहती है और पीड़ित व्यक्ति की लाइफ क्वालिटी पर असर पड़ने लगता है। इसीलिए , हाई ब्लड प्रेशर का पता लगने के बाद इसका सही मैनेजमेंट करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। सही डायट, एक्सरसाइज़ और लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव करते हुए आप ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को अक्सर, कहा जाता है कि उन्हें कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि, इससे उनका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाता है। लेकिन, क्या यह सच है? (Is Coffee and Tea bad for BP Patients)
कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार कैफीन और ब्लड प्रेशर को एक साथ जोड़कर देखने पर इसके फायदे और नुकसानों का आंकलन किया जा सकता है। दरअसल, कैफीन का सेवन करने के बाद बढ़ी हुई हार्ट रेट और शरीर के तापमान के कारण कैफीन को नुकसानदायक माना जाता है। चाय पीने के बाद दिल जब तेजी से काम करता है तो शरीर का तापमान बढ़ने के कारण रक्त वाहिकाओं को भी तेजी से काम करना पड़ता है। इससे, ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वहीं, कैफीन का सेवन करने से हार्ट असामान्य तरीके से कार्य करने लगता है। नतीजतन आपको डिहाइड्रेशन,बहुत अधिक यूरिनेशन, सिर दर्द, अनिद्रा, एंक्जायटी और उल्टी आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ( Hypertension and Caffeine in hindi )
हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि, कैफीन नुकसान ही नहीं फायदा भी पहुंचा सकता है। इसके लिए सही मात्रा में कैफीन का उपयोग करना चाहिए। लेकिन, इसे फायदेमंद समझकर बहुत अधिक मात्रा में लेना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसीलिए, चाय-कॉफी पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।