10 रुपए के हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से मार सकते हैं घर के सारे वायरस और बैक्टीरिया, जानिए प्रयोग करने का तरीका
Disinfectant Hydrogen Peroxide: हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक प्रभावी रोगाणु-नाशक और कीटाणुनाशक है। आप इसे एक डिसइंफेक्टेंट के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। जानें कैसे
10 रुपए के हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से मार सकते हैं घर के सारे वायरस और बैक्टीरिया, जानिए प्रयोग करने का तरीका
Written by Atul Modi|Published : December 20, 2020 5:04 PM IST
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का अधिकतर प्रयोग स्किन पर होने वाले घाव या इंफेक्शन को ठीक करने के लिए किया जाता है। यदि आप एक गृहिणी हैं तो भी आप को घर की साफ सफाई करते वक्त इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि आप का घर बैक्टेरिया व वायरस आदि से मुक्त रह सके। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड सूक्ष्मजीवों जैसे वायरस, बैक्टेरिया व फंगी आदि को डिएक्टिवेट करने में बहुत सहायक होता है।
क्या कहती हैं रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक 3% हाइड्रोजन पेरॉक्साइड राइनोवायरस को खत्म करने में सक्षम होती है। जिसके कारण हमें कोल्ड होता है और वह भी केवल 8 मिनट के समय में। 2018 के एक अध्ययन के अनुसार हाइड्रोजन पेरोक्साइड घरों में पाए जाने वाले कुछ बैक्टीरिया के प्रकार को मारने में अधिक असरदार होती है।
यदि जर्म्स को मारने की बात करें तो हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मेटल, ग्लास व प्लास्टिक जैसी सतहों के लिए बहुत अच्छी होती है।
वायरस खत्म करने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का प्रयोग कैसे करें?
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की 3% कन्सन्ट्रेशन का प्रयोग आप घरों को डिसइंफेक्टेंट करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं या फिर आप इसे 0.5% के साथ मिला कर भी घरों में प्रयोग कर सकते हैं।
घर में किसी भी चीज पर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का प्रयोग करने से पहले आप को साबुन व पानी का प्रयोग करना होगा ताकि वह सतह पहले अच्छी प्रकार से साफ हो जाए।
इसके बाद हाइड्रोजन पेरॉक्साइड स्प्रे करें व किसी पेपर टॉवल की मदद से उसे पोछ लें।
जब आप इस का प्रयोग करते हैं तो ध्यान रखें कि एक मिनट के समय तक इसे सतह पर रहने दें। ताकि इसे रोगाणुओं को मारने का पर्याप्त समय मिल पाए।
यदि आप 3% हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का प्रयोग करते हैं तो कुछ सतहें जैसे मार्बल या ग्रेनाइट का अधिक ध्यान रखें, क्योंकि हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की अधिक एसिडिटी आपकी सतह को तोड़ भी सकती हैं। इससे उस सतह का रंग भी बदल सकता है। अतः इसे पहले एक छोटे से हिस्से पर ट्राई करके देखें।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को प्रयोग करते समय सावधान रहें
यदि आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का प्रयोग अकेले करते हैं तो यह सुरक्षित होती है। पर यदि आप इसे ब्लीच या विनेगर के साथ मिक्स करते हैं तो यह थोड़ा रिस्की हो सकता है। यदि विनेगर और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक साथ मिलते हैं तो इनसे एक ऐसा एसिड बनता है जिससे आप की आंखों व आप की स्किन और आप के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.