Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms of Kidney Stone in Hindi: यहां के अवेयर ग्लोबल हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने 60 साल की एक महिला की बाईं किडनी (Kidney) से विभिन्न आकारों के 55 पत्थर (Kidney Stone) निकाले हैं। डॉक्टरों ने एडवांस्ड इंडोस्कोपी और मिनिमल इंवेसिव सर्जरी के जरिए यह सफल ऑपरेशन किया। यह दुर्लभ मामलों में से एक है। रोगी के किडनी (Kidney stone in hindi) इतनी बड़ी संख्या में पथरी की वजह से सर्जिकल प्रक्रिया से पहले उसे गंभीर तकलीफ हो रही थी।
महिला ने पेशाब के दौरान तीव्र पेट दर्द, मतली और दर्द के दौरान उल्टी की शिकायत की थी, जो कि किडनी से संबंधित समस्या के लक्षण (Symptoms of Kidney Stone in Hindi) थे। रोगी इससे पहले एक स्थानीय डॉक्टर से इलाज करा रही थी, लेकिन लक्षणों के बावजूद उसकी जांच नहीं की गई। इलाज नहीं होने पर किडनी की पथरी (Kidney Stone) मूत्रवाहिनी को अवरुद्ध कर सकती है। इससे किडनी पर इनफेक्शन (kidney infection) का गंभीर खतरा बना रहता है।
1 पेशाब करते समय आपको कमर, पेट में दर्द महसूस हो, तो ये किडनी स्टोन के लक्षण हो सकते हैं। दर्द इसलिए होता, क्योंकि जब यूरेटर पेशाब को यूरिन ब्लैडर में ले जाता है, तो उसमे अवरोध उत्पन्न होता है। इसी अवरोध के कारण दर्द होता है।
2 जब आपके पेशाब का रंग बार-बार बदले तो इसे नजरअंदाज ना करें। खून आना भी किडनी में पथरी का कारण हो सकता है।
3 आप पानी भी पीते हैं, फिर भी पेशाब कम होता है, तो किडनी स्टोन का संकेत हो सकता है। किडनी में पथरी होने पर ब्लैडर को अवरोधित करते हैं, जिससे यूरिन का स्राव बाधित होता है।
4 यदि आपको कुछ दिनों से बार-बार उल्टी या जी मिचलाने जैसा महसूस हो, तो ये भी संकेत गुर्दे में पथरी (Kidney stone symptoms in hindi) होने के होते हैं। दरअसल, पथरी से किडनी की कार्य प्रणाली बाधित होती है। इससे ब्लैडर का मार्ग भी अवरोधित होता है। यह पाचन तंत्र को भी क्षति पहुंचाता है, जिससे उल्टी या जी मिचलाने की समस्या होती है।