युवा दिल की बीमारियों से ऐसे बच सकते हैं !

30 या 40 की उम्र में दिल की बीमारियों से बचने के लिए करें ये टिप्स फॉलों।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 10, 2017 4:42 PM IST

युवाओं में दिल की बीमारियों की बढ़ती संख्या की वजह है धूम्रपान, तनाव (काम से जुड़ा हुए और काम के अलावा), अनहेल्दी खाना, कसरत की कमी और नमक और पैकेज्ड भोजन अधिक खाना। जब तक कठोर कदम उठाए नहीं जाते, तब तक यह संख्या घटने वाली नहीं है। इन समस्याओं को रोकने के लिए, हमें पहले यह समझने की ज़रूरत है कि इसके ट्रिगर्स को कैसे कम किया जाए। फोर्टिस हॉस्पिटल, कल्याण के इंटरैक्शनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ज़ाकिया खान बता रही हैं युवाओं में हृदय रोग को रोकने के लिए कुछ सुझाव।

1. माता-पिता को अपने बच्चे को हेल्दी खाना खाने के लिए और रोज़ एक्सरसाइज़ करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि वे हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को नियंत्रित कर सकें। गौरतलब है कि यह अधिक वजन वाले लोगों में काफी सामान्य है।

2. उन्हें नमक का सेवन भी संभलकर खाने की ज़रूरत होती है। बहुत ज़्यादा नमक आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, और आपको दिल की समस्याओं के ख़तरे में डाल सकता है। इसलिए नमक के सेवन पर ध्यान दें।

3. ऐसा देखा गया है कि जो युवा दिनभर में 10 सिगरेट तक धूम्रपान करते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों का ख़तरा 50% बढ़ सकता है। धूम्रपान के ख़तरों और निकोटीन के रक्त वाहिकाओं पर पड़नेवाले प्रभाव के बारे में उन्हें समझाएं। निकोटिन से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और रक्त के लिए धमनियों से गुज़रना मुश्किल हैं।

4. समस्या यह है कि हम सब अब एक ऐसी ज़िंदगी जीते हैं जहां शारीरिक गतिविधियों के लिए ज़्यादा वक़्त नहीं मिलता। इस समस्या का एक अच्छा और ज़रूरी कदम है जीवनशैली में बड़े बदलाव करना जो समय से पहले दिल के दौरे को रोकने में मदद करेगा। जंक फूड खाने की बजाय हेल्दी खाना खाएं यह अपनाना आसान है और बहुत असरदार भी है।

5. आज के युवा मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत तनाव सहते हैं। एक बिजी ज़िंदगी के बावजूद, अपनी लाइफस्टाइल को व्यवस्थित करने, सेहत को प्राथमिकता देने और संतुलित करने के लिए समय निकालें और अनुशासन के साथ इसे फॉलो करें। चाहें तो योग या नृत्य या किसी और प्रकार का व्यायाम करें जिससे फायदे हों और आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद हो।

6. अगर डायट को नियंत्रित करने और बच्चे की शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने के बाद भी अगर बच्चे का ब्लड प्रेशर कम नहीं होता है, तो तुरंत किसी डॉक्टर से बात करें।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source