... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 9, 2017 1:52 PM IST
ऑफिस एक ऐसी जगह है जहां एक छोटी-सी जगह में सैकड़ों लोग एक साथ काम करते हैं। जाहिर है सभी लोग एक ही टॉयलेट यूज करते हैं। इससे आपको इन्फेक्शन का खतरा होता है। इसके अलावा ऑफिस की कुछ खराब आदतों की वजह से भी आपका स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है। हम आपको ऑफिस में आपके द्वारा किए जाने वाले कुछ ऐसी ही कामों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप बीमार हो सकते हैं।
1) डेस्क पर खाना
जाहिर है डेस्क पर खाने से आपकी डेस्क, चेयर और ड्रॉर के आसपास भी थोड़ा बहुत खाना गिर जाता है, जिससे आपकी डेस्क पर चींटी, तिलचट्टा होने की संभावना होती है। इससे चूहे भी डेस्क के पास आने लगते हैं। इससे साल्मोनेला, स्टैफिलोकोकस और स्ट्रेप्टोकोकस जैसे बैक्टीरिया फैलने का खतरा होता है जिससे इन्फेक्शन आसानी से फैल सकता है।
2) मग और कप अच्छी तरह नहीं धोना
चाय, कॉफ़ी या पानी पीने के बाद अपने मग और कप नहीं धोना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। रातभर चूहे और कॉकरोच आपके मग और कप में घूमते रहते हैं। इसलिए अपने कप को रोजाना गर्म पानी और साबुन से धोना जरूरी है।
3) डेस्क ड्रॉर में खाने की चीजें रखना
बहुत से लोग अपने डेस्क ड्रॉर में चिप्स, बिस्कुट और नमकीन रखते हैं। यकीनन बिना मेहनत किए इतनी सारी चीजें मिलने पर चूहे और कोक्रोच रातभर पार्टी करते होंगे। इसलिए हमेशा खाने की चीजों को किसी एयर कंटेनर में ही रखें।
4) टॉयलेट सीट नहीं पोंछना
टॉयलेट सीट में ई-कोली बैक्टीरिया पाया जाता है जिससे आपको डायरिया और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको गीले और गंदे टॉयलेट पर नहीं बैठना चाहिए। टॉयलेट का यूज करने से पहले उसे वाइप से अच्छी तरह पोंछ लें।
5) बीमारी में ऑफिस जाना
अगर आप बीमार हैं और ऑफिस जाते हैं, तो आप अपने कलीग्स के लिए खतरा पैदा करते हैं। इससे आप अनजाने में अपने रोगाणु और जीवाणु को अनजाने में अपने सह कर्मियों तक फैलाते हैं। इसलिए बीमार होने पर आपको घर पर आराम करना चाहिए।
6) कट्लरी और फूड शेयर करना
किसी सहकर्मी की तबीयत ख़राब होने पर उसकी चिंता करना सही बात है लेकिन उसका खाना और उसका मग शेयर ना करें। आपको बता दें कि कुछ रोग लार के जरिए भी फैलते हैं। इसलिए एक ही प्लेट में खाना बंद करें और बीमार होने से बचें।
7) एक ही चैपस्टिक और सिगरेट यूज करना
एसी की हवा से आपके लिप्स ड्राई हो सकते हैं। इसके लिए अपनी ही चैपस्टिक का इस्तेमाल करें, अपने सहकर्मी की नहीं। इससे आपको कोल्ड सोर और हर्पीज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ब्रेक में अपनी सिगरेट भी शेयर ना करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock