
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Athletes fitness secrets (AI Generated Image)
Fifa world cup 2026 दुनियाभर में देखा जा रहा है और दुनियाभर में लोग फुटबॉल के दीवाने हैं। लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बारे में तो हर कोई बात करता है, लेकिन इस बार एक नाम और भी है जिसने लोगों को दीवाना बना लिया है, जी हां एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) की ही बात हो रही है। लेकिन ऐसी क्या खास बात है उनमें? दरअसल, बात ऐसी है कि ग्राउंड पर डिफेन्सर्स के पसीने छुड़ाने वाले हालैंड को कोई मॉन्स्टर स्ट्राइकर बोल रहा है तो कोई चलता-फिरता बीस्ट। लोग उनकी सुपरह्यूमन जैसी परफॉर्मेंस और चीते जैसी फुर्ती के दीवाने ही बनते जा रहे हैं। हर उनकी स्ट्राइक देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है, कि आखिर ये इंसान खाता क्या है और एक एथलीट का लाइफस्टाइल कैसा होना चाहिए और उसे क्या खाना चाहिए, जिससे खेल में उसकी परफॉर्मेंस बढ़े। इस लेख में हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर एर्लिंग हालैंड की डाइट और लाइफस्टाइल कैसा है।
कैसा है एर्लिंग हालैंड का लाइफस्टाइल
एर्लिंग हालैंड ने अपने यूट्यूब चैनल की एक वीडियो में बताया था कि वे सिर्फ 2 घंटे के लिए ही एथलीट नहीं होते बल्कि पूरा दिन खुद को एथलीट बनाकर रखते हैं। उन्होंने बताया कि उनका परफॉर्मेंस मुख्य रूप से उनकी नींद, रिकवरी, ट्रेनिंग और मैच से पहले की तैयारी पर निर्भर करता है और वे रिकवरी को ट्रेनिंग के जितना ही जरूरी मानते हैं।
British GQ में दिए गए एक इंटरव्यू में हालैंड ने बताया था कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी एक पूरी और अच्छी नींद है। वे खुद को रिलैक्स रखने रखते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि स्ट्रे किसी के लिए भी अच्छा हीं होता है। आगे इंटरव्यू में उसने बताया कि उनका दिन ज्यादातर सामान्य गतिविधियों में ही जाता है, जैसे डाइट, ट्रेनिंग, रिकवरी और एक अच्छी नींद।
उन्होंने अपनी डाइट के बारे में बताया कि वे ज्यादातर घर का खाना ही पसंद करते हैं और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाकर रखते हैं। अपनी रिकवरी के बारे में उन्होंने बताया कि वे जितना जरूरी ट्रेनिंग को समझते हैं उतनी ही जरूरी उनके लिए रिकवरी भी है। इसलिए अच्छी रिकवरी के लिए वे स्ट्रेचिंग, मोबिलिटी ट्रेनिंग, फिजियोथेरेपी, आइस बाथ और सोना बाथ आदि की मदद लेते हैं।
सोनाली कुलकर्णी, चीफ क्लिनिकल डाइटिशियन, Even Healthcare ने TheHealthsite को बताया कि सिर्फ एर्लिंग हालैंड ही नहीं बल्कि दुनिया के सारे एथलीट का लाइफस्टाइल बहुत अलग होता है, जो उन्हें एक्टिव और फिट रखने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि एथलीट्स की डाइट उनके परफॉर्मेंस के पीछे का मुख्या साइंस होता है, क्योंकि एक बेहतरीन खेल सिर्फ हार्ड ट्रेनिंग का ही परिणाम नहीं होता बल्कि सही न्यूट्रिशन, धूप और अच्छी नींद उसके पीछे बहुत भूमिका निभाती है। इसलिए एथलीट्स अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए नेचुरल सनलाइट लेते हैं।
एथलीट्स की डाइट में हर न्यूट्रिशन जरूरी मात्रा में होना चाहिए, जिसमें कॉम्प्लेक्स एंड सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स, हाई क्वालिटी प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल होते हैं। ये सभी पोषक तत्व ही एक एथलीट के शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखेंगे, मसल्स को रिपेयर करेंगे और रिकवर को बेहतर बनाएंगे। अच्छा खाना खाने के साथ-साथ सही समय पर खाना भी उतना ही जरूरी होता है, क्योंकि उससे उनका बॉडी क्लॉक (सर्कैडियन रिदम) सही रहता है।
किसी भी स्पोर्ट्स का एथलीट हो उसके लिए धूप बेहद जरूरी होती है, जिसे पर्याप्त विटामिन डी मिलेगा और हड्डियां मजबूत रहेंगी। धूप सिर्फ हड्डियों की मजबूती के लिए ही नहीं बॉडी क्लॉक को सही रखने और हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए भी बहुत जरूरी होती है। पर्याप्त धूप रहेगी तो बॉडी क्लॉक सही होने लगेगा, जिससे एक एथलीट को सही समय पर सोने और सही समय पर उठने में मदद मिलेगी यानी उसके स्लीप पैटर्न में भी सुधार होगा। सरल शब्दों में कहें तो एक एथलीट जैसी परफॉर्मेंस के लिए लाइफस्टाइल और डाइट दोनों सही और बैलेस्ड होने चाहिए।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल हेल्थ और फिटनेस जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।