... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 26, 2022 12:46 PM IST
डायबिटीज रोगी अपने जूते की इन 4 क्वालिटी से भी रख सकते हैं ब्लड शुगर को कंट्रोल! जानें डायबिटीज में सही जूते के फायदे
डायबिटीज, आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है, जिसे सिर्फ आप ही कंट्रोल कर सकते हैं। जी हां, आपका खराब खान-पान, फिजिकल एक्टिविटीज न करना, खाना खाने के बाद न टहलना और दूसरी चीजें, जिन्हें आप डेली रूटीन में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज यानी अपने बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल को आप कुछ आसान तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। अगर नहीं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
डायबिटीज रोगियों को अक्सर पैरों में सूजन, सुन्नपन और झनझनाहट की परेशानी रहती है। इस स्थिति में उनके लिए जरूरी है कि वह ऐसे जूते पहनें, जो उन्हें इन सभी परेशानियों से आराम देने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करे। दरअसल ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से पैरों की नसें क्षतिग्रस्त होने लगती हैं, जिसकी वजह से ये सारी परेशानियां होती हैं। बहुत से लोग पैरों में घाव की परेशानी का भी शिकार हो जाते हैं, जो आगे चलकर गैंगरीन का रूप ले लेता है। और तो और बहुत से लोगों की स्किन भी टाइट हो जाती है। परेशानी तब बढ़ जाती है जब चोट ठीक नहीं होती है। इसलिए आपको जूतों का सही विकल्प चुनने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं डायबिटीज में कैसे आपके जूते ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
आप हमेशा गौर करिएगा कि टाइट जूतों की वजह से पैरों में दर्द और उंगलियों के मुड़ने का खतरा रहता है। वहीं अगर आपका ब्लड शुगर हाई रहता है तो ये आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। इसलिए भूलकर भी टाइट जूते न पहनें। ऐसे जूते ही खरीदें, जो आरामदायक हों।
कभी भी एक सेंटीमीटर बड़े या एक सेंटीमीटर छोटे जूते लेने की भूल न करें क्योंकि इसकी वजह से आपका चलना फिरना तक मुश्किल हो सकता है। हमेशा फिट जूते ही खरीदें, दो आपका ब्लड शुगर बढ़ाने को मेंटेन रखने में मदद करेंगे।
हमेशा ऐसे जूतों का ही विकल्प चुनें, जिसमें आपके पैरों को हिलाने-डुलाने में आसानी हो। ऐसा न हो कि आपके जूते ऐसे हों, जिसमें पैरों को हिलाना तक आपके लिए मुश्किल पड़ जाए। टाइट सोल वाले जूतों में आपके चलने में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिक्कत बढ़ने लगती है।
आप भूलकर भी ऐसे जूते न खरीदें, जिसकी वजह से आपके पैरों और एड़ियों पर अतिरिक्त दबाव हो। हमेशा अतिरिक्त दबाव आपके पैरों की नसों में होने वाले ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से पैरों में सूजन की परेशानी बढ़ने लगती है।