Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बिना दर्द महसूस किए हाई हील्स पहनें इस तरह!

ऊंची एड़ी के जूतों के कारण टखने, घुटने, हिप्स और पीठ में तकलीफ होने के लिए ऐसा करें।

बिना दर्द महसूस किए हाई हील्स पहनें इस तरह!

Written by Editorial Team |Published : September 13, 2017 4:21 PM IST

हाई हील्स पहनना भले ही कितना भी मुश्किल क्यों न हो महिलाएं उन्हें पहनना बंद नहीं करतीं। लेकिन साथ ही, आप इस तथ्य को नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं कि हाई हील्स आपके शरीर पर कहर बरपा सकती हैं। जब आप अपने पैरों में हाई हील जूते पहनती हैं, तो आपका वज़न शरीर के आगे की ओर बढ़ जाता है, जो आपके घुटनों, टखनों या एंकल्स, कूल्हों और पीठ को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, आप सुरक्षित रूप से ऊंची एड़ी के जूते पहन सकते हैं वह भी आपके शरीर को बहुत तकलीफ दिए बिना। यहां हम बता रहे हैं क्या कहना है ऑर्थोपेडिस्ट डॉ. वी. शेट्टी का।

एक सुरक्षित जूता चुनें: जूता खरीदते समय आपको मुख्य रुप से 3 चीज़ों पर ध्यान देना पड़ता है- झटका, फिटिंग, आराम और पैरों के बीच वाले हिस्से में सपोर्ट। इस दौरान आपको तीन कारकों को देखने की जरूरत है। तीनों में से किसी की भी कमी से आपको चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। जूते अच्छी तरह से आरामदायक महसूस होने चाहिए। इसके अलावा, आपको हमेशा एक ऐसे जूते खरीदने चाहिए जिनकी हील 2 इंच या उससे कम होती है, क्योंकि इससे उंचे जूते आपके शरीर पर दबाव डाल सकते हैं। प्लेटफॉर्म हील्स (platform heels) या वेजेस (wedges) खरीदें, जिनकी सतह अच्छी होती है जो आपके शरीर के वजन को वितरित करने में मदद करते हैं।

स्मार्ट प्लान बनाएं: अपने दिन की तैयारी अच्छी तरह से करें। अगर आप जानते हैं कि आपको पूरे दिन पैदल चलना है, तो स्टिलेट्ज़ (stilettos) न पहनें। हफ्ते के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरह के जूते पहनें ताकि आपकी मांसपेशियों को तनाव महसूस न हो।

Also Read

More News

स्ट्रेचिंग: यदि आप हर दिन ऊंची एड़ी के जूते पहन रही हैं तो आपके पैरों को स्थायी रूप से नुकसान हो सकता है। आपके शरीर पर पड़नेवाले तनाव को दूर करने के लिए, सुनिश्चित करें कि आप बहुत सारी स्ट्रेचिंग करती हैं। चारों पैरों पर झुककर या टिप ओवर टक (tip over tuck) जैसी स्ट्रेचिंग से आपको काफी फायदा हो सकता है।

और अगर हील्स पहनने के बाद भी आपके पैरों में दर्द होता है तो इस तरीका आजमाएं। यदि आपकी जूता आपकी त्वचा में धंस रहा हो, और अगर आपकी त्वचा लाल, सूजन वाली हो जाए जो आपको नरक जैसी जलन हो सकती है और आपको छाले हो सकते हैं। दर्द से राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका है दर्दवाली जगह पर बर्फ के टुकड़े रगड़ना।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images

About the Author

... Read More