Hand Hygiene: ज़्यादातर लोग नहीं करते हैंड सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका

जब पानी और साबुन उपलब्ध नहीं होता तो, हम हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं। हाथों में छुपे बैक्टेरिया का साफ करने और इंफेक्शन से बचने का यह दूसरा सबसे बेहतर तरीका है। लेकिन, इसके लिए हैंड सैनिटाइज़र का प्रयोग सही तरीके से करना आवश्यक है।  अमेरिका के सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल का कहना है कि ज़्यादातर लोगों को पता नहीं है कि सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 16, 2020 1:28 PM IST

How to Use Hand Sanitizer:  हाथों का साफ-सफाई (Hand Hygiene) का ध्यान  रखना कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) से बचने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसीलिए, बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोने (Hand washing) की सलाह एक्सपर्ट्स देते रहते हैं। किसी भी सतह को छूने के बाद या भोजन करने से पहले साबुन और पानी से हाथों को अच्छी तरह धोने से इंफेक्शन फैलने का ख़तरा बहुत हद तक कम हो जाता है। लेकिन, जब पानी और साबुन उपलब्ध नहीं होता तो, हम हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं। हाथों में छुपे बैक्टेरिया का साफ करने और इंफेक्शन से बचने का यह दूसरा सबसे बेहतर तरीका है। लेकिन, इसके लिए हैंड सैनिटाइज़र का प्रयोग सही तरीके से करना आवश्यक है।  अमेरिका के सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल का कहना है कि ज़्यादातर लोगों को पता नहीं है कि सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। (How to Use Hand Sanitizer in hindi)

क्या है हैंड सैनिटाइज़र इस्तेमाल करने का सही तरीका ? (How to Use Hand Sanitizer):

जब आप साबुन और पानी से हाथ धोते हैं, तो आप साबुन को अपने हाथों प लगभग 20 सेकेंड तक रगड़ते हैं। इससे,  बैक्टेरिया, कीटाणु और हाथों पर मौजूद हानिकारक तत्व साफ हो जाते हैं। लेकिन,  जब आप हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इससे थोड़ा ज़्यादा समय के लिए सैनिटाइज़र को हाथों पर रगड़ना चाहिए।  सीडीसी के अनुसार बैक्टेरिया का सफाया करने के लिए सैनिटाइज़र को कम से कम 30 सेकेंड के लिए हाथों पर मलना चाहिए।  इसीलिए, अब जब भी हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें तो, इसे थोड़ी देर के लिए अपने हाथों पर रगड़ें।

जानें कितना है इंफेक्शन का रिस्क ? (The risk of infection)

सीडीसी ने जर्नल इमर्जिंग इंफेक्शियस डिज़िज़ेज़ (Emerging Infectious Diseases) में एक स्टडी पब्लिश की। इस स्टडी में कहा गया कि हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते समय लोग जल्दबाज़ी करते हैं। जिससे, उन्हें इंफेक्शन का ख़तरा बढ़ जाता है। इसीलिए लोगों को हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते समय केवल हाथों पर सैनिटाइज़र लगाना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें अपने हाथों को कुछ देर मलते हुए सैनिटाइज़र से हाथों की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए।

सैनिटाइज़र के सही यूज़ के लिए हैंड हाइजिन टिप्स (Hand Hygiene Tips in hindi):

  • अगर साबुन और पानी उपलब्ध ना हो, तब 60 प्रतिशत अल्कोहल वाले सैनिटाइज़र का प्रयोग करें। इसे 30 सेंकेंड्स तक अपने हाथों पर मलें।
  • अपनी हथेलियों, उंगलियों के बीच की जगह, हथेलियों के ऊपर की त्वचा और नाखूनों के आसपास की स्किन पर सैनिटाइजर से अच्छी तरह मालिश करें।
  • शिशुओं या बहुत छोटे बच्चों के हाथों पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेँ। अगर टॉडलर्स या स्कूल जाने वाले बच्चे सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी निगरानी में ही ऐसा करने दें।
  • हमेशा सानिटाइजर की बोतल अपने बच्चे और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर और किसी उंचे स्थान पर रखें।
  • हाथों में सैनिटाइजर लगाने के बाद अपने मुंह पर हाथ ना रखें। यह नुकसानदायक हो सकता है।

लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

अच्छी इम्यूनिटी से लेकर वेट लॉस, पम्पकिन सीड्स खाने के ये हैं 4 हेल्दी फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source