छाती और पीठ को छूकर पता लगाएं आपको कोरोना है या नहीं! ये 1 तरीके देगा सटीक परिणाम

अगर आपके मन में कोरोनावायरस को लेकर वहम बैठ गया है तो आप घर पर ही इस 1 तरीके से ये पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना है या नहीं। लेख में जानिए पता लगाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 29, 2021 5:01 PM IST

जब से कोरोनावायरस फैला है तब से आम लोगों को कोरोनावायरस (COVID-19) के लक्षणों और फ्लू व आम सर्दी-जुकाम के बीच अंतर करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूं तो लोग पहले ही खुद ही अंदाजा लगाते हैं कि उन्हें क्या होगा लेकिन जब लक्षण बिगड़ते हैं तो टेस्ट कराने की नौबत आ जाती है। यूं तो कोरोनावायरस का पता लगाने का तरीका कोरोना टेस्ट ही है लेकिन आप चाहें तो घर पर ही कुछ परीक्षण कर इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि आपको कोरोना हुआ है या नहीं। इस लेख में हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिसे कर आप खुद ही पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना हुआ है या नहीं। आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में।

अपने शरीर के जरिए पता लगाएं कोरोना

आपको कोरोना हुआ है या नहीं इसका पता लगाना कोई आसान काम नहीं है। कोविड सिम्पटम स्टडी ऐप के अनुसार, आपके लक्षण ही इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपको कौन सी बीमारी हुई है। हालांकि आपके शरीर का तापमान ही आपको यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि आपको कोरोना हुआ है या नहीं। स्टडी ऐप के मुताबिक, अगर आपके शरीर का तापमान, शरीर के सामान्य तापमान से अधिक गर्म है, तो हो न हो आपको कोरोना हो सकता है।

इसके अलावा ये ऐप आपको कभी-कभी ये भी बताता है कि बुखार के साथ-साथ आपको ठंड भी लग सकती है।

पीठ और छाती का गर्म होना

ठीक इसी तरह, ब्रिटेन के कोविड सिम्पटम स्टडी ऐप के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अपनी पीठ और छाती को छूकर ही ये पता लगा सकता है कि उसे कोरोना है या नहीं। अगर आमतौर पर आपकी पीठ और छाती सामान्य परिस्थितियों के मुकाबले गर्म रहती है तो आपको कोरोना हो सकता है। ये इस बात का संकेत हैं कि आप कोरोना के संपर्क में आ चुके हैं।

कोरोना वायरस के सबसे आम लक्षण

जब से कोरोना शुरू हुआ है तब से लोग इस संक्रामक वायरस के अलग-अलग लक्षण महसूस कर रहे हैं। हालांकि ये सूची अभी भी बढ़ रही है लेकिन इसके कुबुखछ आम लक्षण भी हैं। किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए आपको इन लक्षणों को ध्यान में रखना चाहिए। जानिए कुछ आम लक्षणों के बारे में।

  • बुखार
  • सूंखी खांसी
  • गले में खराश
  • नाक का बहना
  • सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ
  • थकान
  • पेट में इंफेक्शन
  • गंद व स्वाद महसूस न होना

क्या करना चाहिए आपको

नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, अगर आप कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं या फिर जब से होते हैं तो आपको बहुत सारा पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

खुद को दुनिया से अलग करने के बाद आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए।

ऐसे समय में पेनकिलर लेने से पहले डॉक्टर से बात करें क्योंकि कुछ दवाएं कोरोना वायरस को और ज्यादा बिगाड़ सकती हैं।