Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

How to Take paracetamol : पैरासिटामॉल कैसे लें? बुखार से लेकर दर्द में काम आने वाली ये दवा किस चीज के साथ न लें

गलत ड्रिंक के साथ या फिर पैरासिटामॉल का ओवरडोज आपके लिए हानिकारक हो सकता है और ये गंभीर रूप से साइ़ड-इफेक्ट का कारण बन सकती है।

How to Take paracetamol : पैरासिटामॉल कैसे लें? बुखार से लेकर दर्द में काम आने वाली ये दवा किस चीज के साथ न लें
पैरासिटामॉल कैसे लें? बुखार से लेकर दर्द में काम आने वाली ये दवा किस चीज के साथ न लें

Written by Jitendra Gupta |Published : January 20, 2022 3:37 PM IST

आप कई बार हल्का-फुल्का बुखार होने पर या फिर हरारत होने पर किसी भी मेडिकल शॉप से पैरासिटामॉल लेकर खा लेते होंगे और यकीन मानिए थोड़ी देर में बुखार छूमंतर हो जाता है। कभी-कभार दर्द या फिर शरीर का बढ़ता तापमान भी इससे कम हो जाता है और आप बेहतर महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा सिरदर्द, दांत में दर्द, कोल्ड और फ्लू की स्थिति में भी ये दवा आपको तुरंत आराम पहुंचाने का काम करती है। आपको शायद न पता हो कि पैरासिटामॉल का यूज महामारी के दौरान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है।

हालांकि गलत ड्रिंक के साथ या फिर इस दवाई का ओवरडोज आपके लिए हानिकारक हो सकता है और ये गंभीर रूप से साइ़ड-इफेक्ट का कारण बन सकती है। कभी-कभार ये स्थिति जीवन के लिए घातक साबित हो सकती है, इसलिए ये जान लीजिए कि इस दवा को सही ड्रिंक के साथ लेना ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं किस ड्रिंक के साथ कभी नहीं लेनी चाहिए पैरासिटामॉल।

इस ड्रिंक के साथ न लें पैरासिटामॉल

जैसा कि हम जानते हैं कि हर दवा अलग-अलग तरीके से काम करती है और स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करती है। इसीलिए जरूरी होता है कि हमेशा अपने डॉक्टर से इस बारे में पूछा जाए कि दवा को कैसे लेना है पानी से या फिर दूध से। आपकी स्वास्थ्य समस्या के अनुरूप ही दवाओं को लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि कुछ दवाएं खाली पेट लेनी होती हैं, जबकि कुछ को दूध के साथ लेना होता है तो कुछ को पानी से क्योंकि दूध पीने से पेट में जलन हो सकती है। जहां तक पैरासिटामॉल की बात है आपको सिर्फ इसे शराब के साथ लेने से बचना चाहिए।

Also Read

More News

क्यों नहीं लेनी चाहिए शराब

दरअसल शराब में इथेनॉल होता है और इसके साथ पैरासिटामॉल लेने से मतली, उल्टी, सिरदर्द, बेहोशी या फिर काम से ध्यान भटकने जैसी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा हैंगओवर या फिर ज्यादा शराब पीने के बादपैरासिटामॉल का सेवन आपके लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं दोनों को एक साथ सेवन से लिवर टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ सकता है, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। इसके अलावा, शराब दवा की प्रभावशीलता को कम कर सकती है, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

सिर्फ पैरासिटामॉल ही नहीं बल्कि किसी भी दवा को शराब के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी केमिस्ट से लेकर दवा ले रहे हैं तो उससे ये पूछ लें कि ये दवा किस से लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

क्या होनी चाहिए सेफ लिमिट

भले ही पैरासिटामॉल एक हल्की दवा है, जिसका सेवन आपको सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। एक वयस्क को एक बार में एक ग्राम प्रति खुराक और दिन में 4 ग्राम (4000 मिलीग्राम) तक लेना सुरक्षित माना जाता है। इससे ज्यादा लेने से आप लिवर टॉक्सिसिटी की परेशानी हो सकती है। अगर आप रोजाना 3 पैग पीते हैं तो डॉक्टर आपको 2 ग्राम से ज्यादा पैरासिटामोल न लेने की सलाह देता है। 2 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई भी दवा का यूज किया जाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आप लिक्विड मात्रा में पैरासिटामॉल ले रहे हैं, तो मात्रा का ध्यान जरूर रखना। लोग अक्सर लिक्विड मात्रा लेने के दौरान गलतियां कर बैठते हैं। वहीं चबाने योग्य टैबलेट को निगलने से पहले ठीक से चबाना जरूर चाहिए। अगर आप सीमित मात्रा में पैरासिटामॉल ले रहे हैं तो कभी भी इसे नियमित रूप से न लें।

About the Author

... Read More