
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : April 21, 2026 2:22 PM IST
Medically Verified By: Dr. Naveen Aggarwal
हार्ट हेल्थ कैसे मेंटेन करें
Heart Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Kare: अक्सर हार्ट हेल्थ रिपोर्ट का नॉर्मल आना, यह मान लिया जाता है कि अब किसी खास सावधानी की जरूरत नहीं है और हम ठीक हैं। लेकिन सच यह है कि दिल की सेहत सिर्फ रिपोर्ट्स पर ही निर्भर नहीं करती है, बल्कि कई बार शुरुआती समस्याएं व संकेत टेस्ट में नजर नहीं आते हैं। फिर होता है यह कि हम सावधानी बरतने में भूल कर देते हैं और धीरे-धीरे जोखिम बढ़ा सकती हैं।
इसलिए हमने पारस हेल्थकेयर पंचकूला के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नवीन अग्रवाल बात की और जाना कि नॉर्मल रिपोर्ट के बावजूद दिल का ध्यान रखना क्यों जरूरी होता है। इसे लेकर डॉक्टर बताते हैं क सबसे पहले, यह समझना जरूरी है कि हार्ट से जुड़ी बीमारियां अचानक नहीं होतीं, बल्कि समय के साथ विकसित होती हैं। ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर लेवल और वजन जैसे कारक धीरे-धीरे दिल पर असर डालते हैं। अगर आपकी रिपोर्ट अभी सामान्य है, तो यह एक अच्छा संकेत है कि आप सही दिशा में हैं, लेकिन इसे बनाए रखना डॉक्टर की बताई इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
शरीर के किसी भी अंग को हेल्दी रखने के लिए डाइट का बैलेंस होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसलिए आप अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और बीज शामिल करें। कई तरह के सलाद को भी शामिल करें। कोशिश करें कि तले-भुने और ज्यादा नमक व शक्कर वाले फूड्स से दूरी बनाकर रखें। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम कर दें।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। इसमें वॉकिंग, जॉगिंग, योग या साइकलिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। रोजाना की यह आदत न सिर्फ आपके दिल को मजबूत बनाएंगी, बल्कि वजन और स्ट्रेस को भी कंट्रोल में रखेगी।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक बड़ा कारण है जो दिल सहित कई बीमारियां को पैदा कर रहा है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप मेडिटेशन, प्राणायाम और पर्याप्त नींद से कम कर सकते हैं। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। अगर सोना नहीं है तो कुछ ऐसी चीजें करें जिन्हें करने से आपका दिल भी खुश हो और मूड भी अच्छा हो जाए।
देखें भरे ही आपकी एक रिपोर्ट नॉर्मल आ गई हो, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि हमेशा आए। इसलिए समय-समय पर जांच कराते रहना जरूरी है। इससे किसी भी समस्या का पता शुरुआती चरण में ही चल सकता है और समय रहते उसका इलाज संभव हो पाता है।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप न ही स्मोकिंग करें और न ही अधिक मात्रा में शराब पिएं। शुरुआत में भले ही यह आदतें आपको अच्छी लग सकती हैं लेकिन धीरे-धीरे यह हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ा सकती हैं। अगर आप इनका सेवन करते हैं, तो इसे कम करने या छोड़ने की कोशिश करें।
कई बार वजन का ज्यादा होना ही बीमारियों को बुलावा देता है। खासकर हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना अधिक हो जाती है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए नियमित रूप से अपना वजन और बीपी चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
निष्कर्ष- अंत में याद रखें कि नॉर्मल रिपोर्ट का मतलब यह नहीं है कि खतरा पूरी तरह खत्म हो गया है। यह एक मौका है कि आप अपनी अच्छी आदतों को बनाए रखें और गलतियों से बचें। सही जीवनशैली अपनाकर आप न सिर्फ अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि एक लंबी और बेहतर जिंदगी भी जी सकते हैं।
अपने गट को हेल्दी रखने के लिए आप हेल्दी डाइ्ट अपनाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन ना करें।
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।
योग करने से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। इससे जांघों और बैली का फैट बर्न करने में मदद मिलेगा। आप हेल्दी और फिट महसूस करेंगे।
50 के बाद फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और साबुन अनाज जरूर शामिल करें। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से परहेज करें।