Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Travel Hydrating Tips: आजकल मौसम ऐसा है कि ट्रेवल के दौरान अक्सर लोगों को बेहोश हो जाते हैं या फिर उन्हें उल्टी आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लोग रास्ते के लिए पानी रखते हैं और वो आधे रास्ते में ही खत्म हो जाता है, क्योंकि गर्मी ही इतनी होती है कि प्याज बहुत लगती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें, लेकिन कैसे?
आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। ट्रेवल के दौरान हर किसी को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन 3 टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए। अगर आप ऑफिस से घर जाते हुए या घर से ऑफिस आते समय यह लेख पढ़ रहे हैं, तो इन 3 बातों को गांठ बांध लें।
अक्सर हम जल्दी में घर से निकलने के चक्कर में पानी पीना ही भूल जाते हैं। ऐसे जब रास्ते में प्यास लगती है तो बोतल का पानी आधे रास्त में ही खत्म हो जाता है। इसलिए जब आप घर से निकलें या ऑफिस से निकलें तो पानी पीकर निकलें, इससे जल्दी प्यास नहीं लगेगी यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।
आप चाहें तो नॉर्मल पानी के बजाय नींबू पानी पी सकते हैं या फिर नारियल पानी पी सकते हैं। ये आपके टेस्ट को भी बनाए रखेंगे और शरीर में पानी के साथ अन्य पोषक तत्व भी देंगे।
हम में से ऐसे कई लोग हैं जो लंच तो पैक करते हैं लेकिन सफर के दौरान लगने वाली भूख को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे इस इस भूख को शांत करने के लिए आपको बर्गर खाने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक टिफिन फल पैक करें। फल जूसी होते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं।
वहीं अगर आप बाहर का कुछ खाते हैं तो ये आपके प्रोसेस्ड फूड आपके पेट में गैस बना सकता है और फिर चक्कर आने का कारण बन सकता है। फल नहीं तो खाने में ऐसे फूड्स को ऐड करें जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का काम करें व आपकी भूख को भी शांत करें।
कई लोग कोई भी सफर शुरू करने से पहले चाय या कॉफी पीते हैं, यही हमारी सबसे बड़ी गलती है। जी हां, इनमें कैफीन होता है जो शरीर को डिहाइड्रेट करता है। यही कारण है कि चाय-कॉफी पीने के बाद हमारे होंठ सूखने लगते हैं। अगर आपको कुछ पीना ही है तो पैक्ड नारियल पानी पिएं (नारियल पानी पीने के फायदे) या फिर फ्रूट जूस ले लें। ये आपके शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करेगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं और नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन करें।
शरीर सूखने के कारणों में पर्याप्त पानी न पीना, अत्यधिक पसीना आना, दस्त और उल्टी, बुखार, और कुछ दवाएं शामिल हैं।
आप पिंच टेस्ट, यूरिन का रंग और प्यास लगना, इन चीजों से शरीर में पानी का लेवल चेक कर सकते हैं।
शरीर में पानी की कमी के सामान्य लक्षणों में अत्यधिक प्यास, कम पेशाब आना, गहरे रंग का मूत्र, थकान, चक्कर आना, मुंह और होंठों का सूखना, त्वचा का शुष्क होना और मांसपेशियों में ऐंठन शामिल हैं।