बच्चों को वैक्सीन लगाने के बाद होता है काफी ज्यादा दर्द, एक्सपर्ट से जानें Vaccination Pain कम करने के उपाय 

Vaccination Pain : टीका लगाने के बाद बच्चों को इंजेक्शन स्पॉट पर काफी दर्द और सूजन हो सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर द्वारा बताए टिप्स को फॉलो करने उनके दर्द को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं वैक्सीनेशन पेन को कम करने वाले आसान से उपाय

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 2, 2023 8:01 PM IST

Vaccination Pain : जन्म के बाद से बच्चों को कई टीके लगाए जाते हैं, ताकि उनके शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ सके। समय पर वैक्सीनेशन से आप अपने बच्चों को लंबे समय तक बीमारियों से सुरक्षित रख सकते है। लेकिन इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं, जिसमें वैक्सीनेशन के बाद काफी दर्द और सूजन शामिल है। इसकी वजह से कई बार बच्चे वैक्सीन लगाने से डरते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन के बाद आपको कुछ जरूरी टिप्स अपनाने की जरूरत है, ताकि बच्चों को होने वाले वैक्सीनेशन पेन को कम किया जा सके। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित निओ हॉस्पिटल की  पीडियाट्रिक में विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू दत्ता से बात की है। आइए जानते हैं डॉक्टर मंजू दत्ता द्वारा बताए गए कुछ खास टिप्स-

10 से 20 सेकंड करें मालिश

डॉक्टर मंजू का कहना है कि बच्चों को जब वैक्सीनेशन लगे, तो उनके प्रभावित हिस्से पर करीब 10 से 20 सेकंड तक जोर से मालिश करें। हालांकि, ध्यान रखें कि लंबे समय तक इस स्थान को न रगड़ें। वैक्सीनेशन स्पॉट के आसपास कुछ देर तक रगड़े से दर्द से आराम मिलता है, लेकिन इस स्थान को बार-बार न छुएं।

डॉक्टर की सलाह पर दे दवा

कुछ-कुछ वैक्सीनेशन के बाद बच्चों को काफी दर्द हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर ही उन्हें दर्द कम करने वाली दवाईयां दें। साथ ही आप घाव को सुखाने वाली दवा भी दे सकते हैं, लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह ले उन्हें किसी भी तरह की दवा न लें। कुछ-कुछ वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर आपको बुखार और दर्द कम करने वाली दवाएं पहले से लिख देते हैं। ऐसे में आप डॉक्टर के निर्देशों को सही से फॉलो करें।

बच्चों को दें लिक्विड डाइट

वैक्सीनेशन के बाद बच्चों को हैवी डाइट देने से बचें। ऐसा करने से उनकी पाचन क्षमता बिगड़ सकती है। इस दौरान उन्हें खिचड़ी, दलिया, सूप जैसी चीजों का सेवन करें। अगर आपका बच्चा काफी छोटा है, तो ब्रेस्ट फीड कराना न भूलें। यह उनके स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।

बर्फ से करें सिंकाई

वैक्सीनेशन के बाद बच्चों के इंजेक्शन स्पॉट पर बर्फ से सिंकाई करें। सिंकाई करने के लिए आप बर्फ को डायरेक्ट एप्लाई न करें। इसके लिए आप एक सूती कपड़े में बर्फ को लपेट लें और कुछ मिनटों तक इससे प्रभावित हिस्से की सिंकाई करें। ऐसा करने से बच्चों को दर्द और सूजन से आराम मिल सकता है। 

Disclaimer : डॉक्टर मंजू दत्ता का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद बच्चों को अगर ज्यादा फीवर आए  तो इस स्थिति में आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, दर्द को कम करने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं। कुछ स्थितियों में डॉक्टर पेन और सूजन को कम करने के लिए आपको क्रीम या फिर लोशन लगाने की भी सलाह देते हैं। ऐसे में उनके द्वारा बताए निर्देशों को सही से फॉलो करें, ताकि बच्चों को किसी तरह की समस्या न हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source