सर्दियों में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के खतरे को कम करेगी रोजाना की ये 5 आदतें, पहले से स्वस्थ रहने लगेगा दिल

Heart Attack ka Khatra Kam Kaise Kare: कुछ रिसर्च बताती हैं कि ठंड के मौसम में कई बार हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने से इस खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 18, 2025 1:18 PM IST

How to Reduce Heart Attack Risk: सर्दियों में अक्सर दिल की बीमारियां बढ़ जाती हैं। असल में ठंडा मौसम और बदलती जीवन-शैली दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ाती है। कई अध्ययनों से भी यह बात सामने आई है कि इस मौसम में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं, क्योंकि ठंडे तापमान के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके अलावा, सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है, लोग कैलोरी का ज्यादा सेवन करते हैं और तनाव भी बढ़ जाता है। लेकिन कुछ सरल आदतें अपनाकर आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं और हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं। कैसे आइए जानते हैं।

नियमित व्यायाम

सर्दियों में आप बाहर काम जाते हैं, लेकिन हल्की एक्सरसाइज, योग या घर के अंदर स्ट्रेचिंग कर आप दिल की मांसपेशियों और रक्त संचार का सुचारू रख सकते हैं। इसलिए रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।

संतुलित और स्वस्थ आहार

सर्दियों में भारी और तैलीय भोजन का सेवन अधिक किया जाता है। लेकिन आप दिल को स्वस्थ रखने के लिए फल, सब्जियां, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और ओमेगा-3 युक्त फिश शामिल करें। नमक और तेल का सीमित उपयोग ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए सही डाइट लेना जरूरी है।

तनाव कम करें

सर्दियों में बदलते मौसम के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन, गहरी सांस लेना और ध्यान लगाने जैसी तकनीक अपनाकर आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। वजन कम होने से हार्ट अटैक का खतरा तो कम होगा ही साथ ही तनाव भी हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है और उसके कम होने से भी हार्ट अटैक रिस्क कम होता है।

पर्याप्त नींद लें

स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ ही नींद भी बेहद जरूरी है। सर्दियों में दिन छोटे और रातें लंबी होने के कारण नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है। 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद दिल और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।

नियमित जांच कराएं

इस मौसम आप ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर की नियमित जांच कराएं। शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज से हार्ट अटैक से बचाव संभव है और आप एक स्वस्थ व लंबा जीवन जी सकते हैं। इसलिए अगर आपको किसी भी प्रकार की क्रोनिक बीमारी है, तो नियमित रूप से उसकी जांच करते रहना बेहद जरूरी है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source