
Also Read
ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) ऐसे प्रकार के फैट होते हैं जो आपके खून में पाए जाते है। ये वह कैलोरीज़ होती हैं जिनका शरीर द्वारा प्रयोग नहीं होता है। इन कैलोरीज़ का सेवन तो हम कर लेते हैं लेकिन इनकी जरूरत हमें नहीं होती है। यह शरीर में एडिपोज को एक टिश्यू से दूसरे टिश्यू में और ग्लूकोज को ब्लड से लीवर में ट्रांसफर करने में मदद करते है। जिस फैट से भरपूर खाने को आप खा लेते हैं और आपके शरीर को उसकी जरूरत नहीं होती है, वह इसी तरह के ट्राइग्लिसराइड फॉर्म में स्टोर होते है। दिल के स्वास्थ्य के लिए इसका हेल्दी लेवल होना जरूरी होता है लेकिन अगर ट्राइग्लिसराइड लेवल (High Triglyceride Level) जरूरत से ज्यादा हो जाते हैं या शरीर में इनकी अधिकता हो जाती है, तो यह आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनको कंट्रोल में करने की टिप्स के बारे में।
आपका वजन जब बढ़ने लगता है तो यह भी इस तरह के फैट के बढ़ने का ही एक लक्षण होता है इसलिए वजन को हेल्दी बनाए रखना काफी जरूरी होता है।
आपको रिफाइंड और प्रोसेस फूड खाना कम कर देना चाहिए क्योंकि इसी प्रकार के खाने से शरीर में अन हेल्दी फैट का लेवल बढ़ता है।
शराब का सेवन करना भी आपके हृदय और लीवर दोनों के लिए खतरनाक है और अगर आप ट्राइग्लिसराइड लेवल को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो शराब का सेवन सीमा में ही करें।
अपनी सेहत के हिसाब से ही अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। बाहर की चीजों का सेवन बंद कर दें।