MRI की रिपोर्ट कैसे पढ़ी जाती है? जानें Report से क्या-क्या पता चलता है

MRI Scan: एमआरआई रिपोर्ट को पढ़ना बेहद आसान है। आप इस घर पर पढ़ सकते हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी आपको रिपोर्ट के बाद डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 20, 2026 4:09 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Meinal Chaudhry

MRI Report: क्या आपने कभी एमआरआई टेस्ट कराया है? अगर हां, तो इसकी रिपोर्ट को घर पर ही पढ़ने की कोशिश जरूर की होगी। जब रिपोर्ट में NORMAL लिखा होता है, तो हम समझ जाते हैं कि रिपोर्ट सामान्य है और शरीर में कोई गड़बड़ी नहीं चल रही है। लेकिन, एमआरआई रिपोर्ट में कई अन्य चीजें भी लिखी होती हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है। वैसे तो MRI टेस्ट कराने के बाद डॉक्टर को ही रिपोर्ट दिखानी चाहिए। लेकिन, अगर आप सामान्य जानकारी के लिए एमआरआई रिपोर्ट पढ़ना सीखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख की मदद से आप जानेंगे कि घर पर MRI टेस्ट की रिपोर्ट कैसे पढ़ी जा सकती है। आइए, आकाश हेल्थकेयर में Intervention Radiology की डायरेक्टर और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मैनल चौधरी (Dr Meinal Chaudhry, Director, Radiodiagnosis and Intervention Radiology at Aakash Healthcare) से जानते हैं घर पर MRI रिपोर्ट कैसे पढ़ें?

MRI की रिपोर्ट कैसे पढ़ें?

अगर आपने एमआरआई टेस्ट करवाया है और आप इसे घर पर ही पढ़ना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ आसानी तरीकों से इस रिपोर्ट को पढ़ना सीखा सकते हैं। सबसे पहले आप रिपोर्ट में फाइंडिंग वाले हिस्से पर जाइएं। इस हिस्से पर सारी अहम जानकारियां लिखी होती हैं। रिपोर्ट पढ़ने का तरीका, अगर

  • Normal लिखा है, तो इसका मतलब है कि सब कुछ सामान्य है।
  • Lesion लिखा है, तो जिस हिस्से का एमआरआई हुआ है, वहां पर कोई असामान्य स्पॉट या समस्या है।
  • Inflammation लिखा है, तो यह सूजन को दर्शाता है।
  • Herniation / Slip disc लिखा है, तो इसका मतलब है कि डिस्क खिसक गया है और इसकी वजह से आपको कमर में दर्द बना हुआ है।
  • Tumor / Mass लिखा है, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि, हर गांठ कैंसर नहीं होती है। इसलिए अगर ट्यूमर लिखा हुआ मिल भी जाए, तो घबराएं नहीं बल्कि डॉक्टर से मिलें।
एमआरआई रिपोर्ट के आखिर में इंप्रेशन या कंक्लूजन लिखा होता है। यह पूरी रिपोर्ट का सार होता है, इसी को पढ़कर डॉक्टर आगे का इलाज तय करते हैं। इसमें पता चलता है कि व्यक्ति को कौन-सी बीमारी है और किस बीमारी की वजह से उसमें लक्षण महसूस हो रहे हैं।

MRI रिपोर्ट से क्या-क्या पता चलता है?

आपको बता दें कि एमआरआई अलग-अलग बॉडी पार्ट्स के लिए होती है और इससे अलग-अलग जानकारी मिलती है।

संख्याMRI का प्रकाररिपोर्ट से क्या पता चलता है?
1.ब्रेन एमआरआईइस टेस्ट से स्ट्रोक, ट्यूमर और नसों से जुड़ी समस्याओं का पता चलता है।
2.स्पाइन एमआरआईइस टेस्ट से स्लिप डिस्क, नस दबना और स्पाइनल इंजरी का पता चलता है।
3.ज्वाइंट एमआरआईइस टेस्ट से लिगामेंट फटने और कार्टिलेज डैमेज का पता चलता है।
4.एब्डोमेन एमआरआईइस टेस्ट से लिवर, किडनी और पैंक्रियास की स्थिति का पता चलता है।

डॉक्टर MRI कब कराते हैं?

  • बार-बार और तेज सिरदर्द होने पर डॉक्टर MRI करवा सकते हैं।
  • कमर में तेज दर्द होने पर MRI करवाई जा सकती है।
  • MRI मुख्य रूप से ट्यूमर, गठिया, नसों की समस्या, पुरानी चोटों, संक्रमण या स्ट्रोक की जांच के लिए किया जाता है।
  • खासकर, अगर एक्स-रे या सी-स्कैन से स्पष्ट परिणाम नहीं मिल पाते हैं, तो MRI करवाई जाती है।

Highlights:

  • आप एमआरआई रिपोर्ट को घर पर आसानी से पढ़ सकते हैं।
  • MRI रिपोर्ट पढ़ने के लिए फाइंडिंग वाला हिस्सा सबसे जरूरी होता है।
  • कंक्लूजन पर बीमारी या समस्या का कारण लिखा होता है।

इस लेख की मदद से हमने आपको सिर्फ सामान्य तरीके से एमआरआई की रिपोर्ट कैसे पढ़ सकते हैं, इसके बारे में बताया है। लेकिन, इसका मतलब है यह बिल्कुल नहीं है कि अब आपको रिपोर्ट दिखाने के लिए डॉक्टर की जरूरत नहीं है। MRI टेस्ट कराने के बाद आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए, आपके शरीर में क्या दिख रहा है और कौन-सी बीमारी पनप रही है, इसकी सही जानकारी डॉक्टर ही रिपोर्ट पढ़कर दे सकते हैं।  इसलिए खुद ही घर पर रिपोर्ट पढ़कर दवाई शुरू बिल्कुल न करें। जिस डॉक्टर से एमआरआई कराने की सलाह दी थी, उन्हें एक बार रिपोर्ट जरूर दिखाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.