चेस्ट एक्स-रे की रिपोर्ट कैसे पढ़ें? Report से क्या-क्या पता चलता है

Chest X Ray: जब कोई व्यक्ति सीने में दर्द की शिकायत लेकर जाता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर चेस्ट एक्स-रे कराने की सलाह दे सकते हैं। जानें, इसकी रिपोर्ट कैसे पढ़ें-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 15, 2026 6:37 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Mitesh Bhalla

Chest X Ray: क्या आपने कभी चेस्ट एक्स-रे कराया है? अगर हां, तो एक्स-रे कराकर उसकी रिपोर्ट आते ही आप डॉक्टर के पास चले गए होंगे। यह जरूरी भी है, क्योंकि डॉक्टर रिपोर्ट पढ़कर और एक्स-रे देखकर आपकी स्थिति का पता लगाते हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की जांच कराने की सलाह देते हैं। लेकिन, अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपको चेस्ट एक्स-रे की रिपोर्ट पढ़नी आती है, तो ज्यादातर लोगों को जबाव न ही होगा। आपको बता दें कि चेस्ट एक्स-रे एक बेहद सरल, तेल और किफायती जांच है। यह फेफड़ों और दिल के अंदर की स्थिति के बारे में जानकारियां देता है। इसलिए आपको एक्स-रे रिपोर्ट पढ़नी जरूर आनी चाहिए। आइए, बेस्ट डायग्नोस्टिक्स, रोहिणी और बुराड़ी के रेडियोलॉजी विभाग के हेड (HOD) डॉ. डॉ. मितेश भल्ला से जानते हैं कि चेस्ट एक्स-रे की रिपोर्ट कैसे पढ़ी जाती है?

चेस्ट एक्स-रे कब करवाया जाता है?

  • जब किसी व्यक्ति को खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द जैसे लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर चेस्ट एक्स-रे कराने की सलाह दे सकते हैं।
  • कई बार चोट या एक्सीडेंट के बाद भी स्थिति देखने के लिए डॉक्टर चेस्ट एक्स-रे करवा सकते हैं। इससे अंदरूनी चोट की जांच की जाती है।
  • चेस्ट एक्स-रे कराने से कई बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाती है और इसका इलाज समय पर संभव हो पाता है।
  • आपको बता दें कि चेस्ट एक्स-रे एक शुरुआती जांच है। कई बार एक्स-रे के बाद सीटी स्कैन की जरूरत भी पड़ सकती है।
  • छाती में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होने पर बीमारी की पहचाने के लिए डॉक्टर चेस्ट एक्स-रे करवा सकते हैं।
  • फेफड़ों के संक्रमण, टीबी और दिल की बीमारियों का समय रहते पता लगाने के लिए चेस्ट एक्स-रे कराया जा सकता है।

चेस्ट एक्स-रे कराने से न सिर्फ फेफड़ों की स्थिति स्पष्ट होती है, बल्कि यह दिल के आकार और छाती की हड्डियों में किसी प्रकार के फ्रैक्चर को भी दिखाता है।

चेस्ट एक्स-रे रिपोर्ट कैसे पढ़ें?

कई बार मरीज रिपोर्ट में लिखे हुए तकनीकी शब्दों को समझ नहीं पाता है। कुछ सामान्य शब्दों से रिपोर्ट को इस तरह पढ़ा जा सकता है-

रिजल्टमतलब
Clear/Normalफेफड़े और दिल पूरी तरह स्वस्थ
Consolidationफेफड़ों में संक्रमण या सूजन का संकेत
Effusionछाती की झिल्ली में पानी भरना
Enlarged Heartदिल का बढ़ा हुआ आकार
  • रिपोर्ट में कुछ सामान्य शब्द इस्तेमाल होते हैं। इन शब्दों से रिपोर्ट को पढ़ना और समझना काफी आसान होता है, जैसे- “नॉर्मल” या “क्लियर” का मतलब है कि सब कुछ ठीक है।
  • वहीं, अगर रिपोर्ट में “इंफेक्शन” या “कंसोलिडेशन” लिखा हुआ है, तो यह फेफड़ों में संक्रमण का संकेत होता है।
  • इसके अलावा, रिपोर्ट में “इफ्यूजन” भी लिखा हो सकता है, इसका मतलब फेफड़ों के आसपास पानी भरना होता है।
  • “एनलार्ज्ड हार्ट” दिल के बढ़े हुए साइज को दिखाता है। हालांकि, खुद से रिपोर्ट पढ़कर घबराने की जरूरत नहीं है। आप डॉक्टर से मिलें, इसके बाद आपका इलाज और आगे के टेस्ट किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट में क्या देखते हैं डॉक्टर?

एक्स-रे रिपोर्ट के जरिए शरीर के मुख्य अंगों की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जाता है।

  • फेफड़े: संक्रमण, निमोनिया, टीबी या किसी भी तरह की गांठ का पता चलता है। फेफड़ों के आस-पास पानी जमाव भी देखा जाता है।
  • हृदय: दिल के आकार का पता चलता है कि सामान्य है या बढ़ा हुआ है।

Highlights:

  • चेस्ट एक्स-रे कराने से फेफड़ों और दिल की सेहत का पता लगाया जा सकता है।
  • इस एक्स-रे को कराने से फेफड़ों में संक्रमण का पता चलता है।
  • डॉक्टर की सलाह पर ही चेस्ट एक्स-रे कराना चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चेस्ट एक्स-रे से क्या पता चलता है?

चेस्ट एक्स-रे से फेफड़ों और दिल की सेहत का पता लगाया जा सकता है।

क्या चेस्ट एक्स-रे हानिकारक होता है?

जी हां, अगर बहुत ज्यादा बार एक्स-रे कराया जाता है तो इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है।

चेस्ट एक्स-रे कितने रुपए में होता है?

चेस्ट एक्स-रे आमतौर पर लैब, क्लीनिक या इलाके पर निर्भर करता है। आमतौर पर 210 रुपये से 450 रुपये तक हो जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.