Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What are the steps of cervical cancer : सर्वाइकल कैंसर दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक घतक बीमारी है। यह महिलाओं की हेल्थ के लिए चिंता क विषय है। भारत की बात करें, तो हर पांच में से एक मामला सर्वाइकल कैंसर का होता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो 15 से 44 साल तक की महिलाओं में यह दूसरा सबसे आम कैंसर है। हालांकि,अगर इसका जल्दी पता लगाया जाए, तो सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। दरअसल, 20 की उम्र आपके सर्वाइकल कैंसर को होने से रोकने के लिए अहम दशक होता है। इस उम्र से ही आप कुछ ऐसे तरीके अपना सकती हैं, जिनकी मदद से आपको इस तरह के कैंसर से बचने में मदद मिलेगी।
आइए आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप 20 की उम्र से ही सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम कर सकती हैं।
अपनी 20 की उम्र में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के खिलाफ टीका लगवाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस वायरस के कुछ प्रकार सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकते हैं। वैसे तो अगर आप सेक्सुएली एक्टिव होने से पहले यह टीका लगवाती हैं, तो बहुत अच्छा है। दऱअसल, टीका आपको उन HPV स्ट्रेन से भी बचा सकता है जो आपके शरीर में पहले से मौजूद हो सकते हैं। लेकिन टीका लगवाने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर जान लें कि यह टीका आपके लिए सही है या नहीं।
अगर आप नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहते हैं, जैसे कि पैप स्मीयर और HPV टेस्ट तो यह आपके लिए काफी सही रहता है। दरअसल, समय रहते अगर आपको बीमारी का पता चल जाए, तो समय बीतने से पहले इलाज संभव हो जाता है। हालांकि, कई युवा महिलाएं इन टेस्ट से बचती हैं क्योंकि उन्हें असहज या शर्मिंदगी महसूस होती है, जिससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
अगर हेल्दी रहना चाहते हैं, तो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। इसके लिए रोजाना फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार लें। इससे आपका इम्यून सिस्टम HPV और दूसरे इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि हेल्दी वज़न बनाए रखना, रेगुलर एक्सरसाइज़ करना और स्ट्रेस मैनेज करना भी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए ज़रूरी है और कई तरह के कैंसर का खतरा कम कर सकता है। वहीं, स्मोकिंग करते हैं तो इसे छोड़ना ही बेहतर रहेगा।
जब सेक्शुअल हेल्थ की बात आती है, तो इसके बारे में जानकारी होना जरूरी होता है। दरअसल, सेक्शुएली एक्टिव हैं, तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखे, जैसे इंटरकोर्स के बाद ब्लीडिंग या तेज़ दर्द, तो अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर से मिलें। हालांकि, इन लक्षणों का मतलब कैंसर नहीं हो सकता है, लेकिन इनकी जांच ज़रूर करवानी चाहिए।
सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए सर्वाइकल हेल्थ के बारे में जानना जरूरी है। खुद भी और दूसरों को भी HPV वैक्सीनेशन और रेगुलर स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में जानें। ताकि इस तरह की समस्या से बचा जा सके।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।