
Also Read
How to Prevent Body from Pollution: दीवाली के बाद से प्रदूषण के स्तर में लगातार वृ्द्धि हो रही है। अभी भी दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। सर्दियों में पॉल्यूशन का स्तर चिंता का कारण बन जाता है। खासकर, दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में एक्यूआई का स्तर 500 पार हो गया है। इस दमघोंठू हवा में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण की वजह से लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। कोई आंखों की जलन, तो कोई गले की खराश से परेशान हैं। इतना ही नहीं, प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। खासकर, बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं प्रदूषण से ज्यादा परेशान हो रही हैं। प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। आइए, जानते हैं दमघोंटू हवा से खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
दिल्ली और नोएडा में दमघोंटू हवा से खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनना सबसे ज्यादा जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। प्रदूषण से बचाव के लिए एन95 मास्क ही लगाएं। इससे काफी हद तक प्रदूषण के कणों को नाम में जाने से बचाया जा सकता है। प्रदूषण के इस स्तर में सर्जिकल या कपड़े से बना हुआ मास्क ज्यादा असरदार नहीं होता है। अगर आप मास्क पहनकर बाहर जाएंगे, तो इससे कई तरह के संक्रमण से भी बचाव होगा।
इस समय दिल्ली और नोएडा समेत कई राज्यों में प्रदूषण का स्तर पीक पर है। इसलिए इस मौसम में मॉर्निंग वॉक करने से पूरी तरह बचना चाहिए। सुबह और शाम को प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहता है, इसलिए इस समय वॉक नहीं करनी चाहिए। अगर आप वॉक करना चाहते हैं, तो दोपहर में ही करें। इस समय हल्की धूप रहती है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।
इस समय प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है, ऐसे में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो गया है। इससे आपको हवा को शुद्ध करने में काफी मदद मिलेगी। प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखें। इससे आपको प्रदूषण से बचने में मदद मिलेगी।
प्रदूषण की वजह से गले और फेफड़ों समेत शरीर के कई अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। आप अपनी डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इससे फेफड़ों को मजबूती मिलेगीऔर आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में प्राणायाम करना भी जरूरी होता है। आपको खुली हवा में प्राणायाम करना चाहिए। आप एक्सरसाइज और योग भी कर सकते हैं। प्राणायाम करने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।